भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कमाल कर दिया. चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन और डिफेंडिंग चैंपियन शी यूकी को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. शेट्टी ने चीन के युकी के खिलाफ यह मैच 21-14, 13-21,21-19 से अपने नाम किया. आयुष शेट्टी पहली बार इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं. अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने उस खिलाड़ी को हरा दिया जिसे जीत का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था.
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी को हराकर बाहर किया
21 साल के आयूष ने पहली बार शी यूकी को हराया है. इससे पहले वह लगातार तीन बार यूकी से हारे थे. इसमें एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल की हार भी शामिल है.

21 साल के आयुष ने पहली बार शी यूकी को हराया है. इससे पहले वह लगातार तीन बार यूकी से हारे थे. इसमें एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप फाइनल की हार भी शामिल है. आयुष ने इस मैच में सटीक टाइमिंग के दम पर शी यूकी को परेशान किया. आयुष शी के क्रोस कोर्ट स्मैश को ब्लॉक करते और फिर इस बड़े स्मैश में बदल देते. पूरे मैच में इसी पैटर्न से उन्होंने वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी को खूब छकाया.
यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाहर क्यों? राशिद खान तक टीम में नहीं हैं
आयूष ने मैच में अच्छी शुरुआत की. पहले गेम को उन्होंने 21-14 से अपने नाम कर लिया. लेकिन जैसे ही दूसरे गेम में साइड्स बदली आयूष अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए. आयुष इस बार क्रोस कोर्ट का जवाब नहीं ढूंढ पा रहे थे. इसी ने शी को रिदम हासिल करने का समय दे दिया. उन्होंने लगातार अंक हासिल किए और यह दूसरा गेम अपने नाम कर लिया. इसके बाद डिसाइडर गेम में आयुष ने फिर से अपने बड़े स्मैश मारना शुरू किया.वह एक के बाद एक अंक हासिल करते रहे और स्कोर देखकर ऐसा लग रही नहीं कि दूसरी ओर शी युकी हैं.
लेकिन दूसरे हाफ में युकी ने वापसी की और दिखाया कि आखिर क्यों वह नंबर वन खिलाड़ी हैं. एक समय पर वह मैच में 7-17 से पिछड़ रहे थे. इसके बाद अगले नौ में से 8 पॉइंट युकी के ही नाम रहे. उन्होंने आखिरी समय में चार मैच पॉइंट भी बनाए. लेकिन यह दिन आयुष शेट्टी का था. उन्होंने आखिरी अंक हासिल किया और मैच अपने नाम कर लिया. उनके जीतते ही इंदिरा गांधी स्टेडियम मौजूद फैंस की फौज झूम उठी. आयूष ने राहत की सांस ली, फैंस का शुक्रिया किया. वह जानते थे कि इसका क्या मतलब है.
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला एकल के पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेम में हराया. भारतीय स्टार ने सोफिया की चुनौती से आसानी से पार पाते हुए 21-7, 21-11 से जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में स्पेन की पाउला लोपेज और लुसिया रोड्रिगेज पर 21-9, 21-13 से आसान जीत के साथ अभियान शुरू किया.
वीडियो: Hockey World Cup में पाकिस्तान ने कैसे बेइज्जती करा ली?













