भारत और वेस्टइंडीज के बीच ODI सीरीज का आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने वो कर दिखाया, जिसकी शायद टीम इंडिया को उम्मीद नहीं थी. भारतीय टीम मैच में 352 रन का टारगेट बचाने में नाकाम रही. दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज ने ODI क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड बना लिया.
‘ये वर्ल्ड कप के लिए अच्छा नहीं,' वेस्टइंडीज से हारने पर शुभमन गिल ने टीम इंडिया की कमियां गिनाईं
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे ODI के बाद कप्तान शुभमन गिल ने टीम की कमजोरियों पर बात की. उन्होंने कहा कि इन कमियों को हमें वर्ल्ड कप से पहले ठीक करना होगा. इस दौरान उन्होंने माना कि ODI सीरीज में डेथ ओवर्स के दौरान फील्डिंग और बॉलिंग काफी खराब रही.

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने टीम की कमजोरियों पर बात की. उन्होंने कहा कि इन कमियों को हमें वर्ल्ड कप से पहले ठीक करना होगा. इस दौरान उन्होंने माना कि ODI सीरीज में डेथ ओवर्स के दौरान फील्डिंग और बॉलिंग काफी खराब रही.
भारत ने हर मैच में लुटाए 290 से ज्यादा रनकिसी भी टीम के बैटर और बॉलर अपनी होम कंडीशन में बेहतर प्रदर्शन करते हैं. लेकिन, वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाज काफी महंगे रहे. भारतीय बॉलर्स ने हर मैच में 290 से ज्यादा रन खर्च किए. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में इंडियन बॉलर्स ने 295 रन दिए थे.
फिर, दूसरे ODI में टीम इंडिया की बॉलिंग सवालों के घेरे में रही. गुवाहाटी में भारतीय बॉलर्स ने 405 रन लुटा दिए. तीसरे मैच में भी इंडियन बॉलर्स ने 351 रन खर्च किए. इसके अलावा, टीम इंडिया की फील्डिंग भी काफी खराब रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के दौरान भारत ने 5 कैच ड्रॉप किए.
ये भी पढ़ें: धोनी की बराबरी, युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, एक शतक से KL राहुल ने साधे दो निशाने
वर्ल्ड कप के लिए अच्छे संकेत नहींतीसरे ODI में मिली हार से कप्तान शुभमन गिल निराश दिखे. उन्होंने एक्सेप्ट किया कि ये वर्ल्ड कप से पहले अच्छा साइन नहीं हैं. मैच के बाद बात करते हुए शुभमन ने कहा,
हमने कई डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन, कुछ चीजों में सुधार की जरूरत है. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी. हमने करीब 6-7 कैच छोड़े हैं. वर्ल्ड कप से पहले ये अच्छा संकेत नहीं है.
उन्होंने आगे कहा,
हमें डेथ ओवर्स में बॉलिंग सुधारने की जरूरत है. हम क्लियर नहीं हैं कि हमें अटैकिंग बॉलिंग करनी है या डिफेंड करना है. खासकर ये दिक्कत डेथ ओवर्स में आती है. अगर अपोनेंट टीम के 5-6 विकेट गिर जाते हैं, तो भी हमें समझ नहीं आता कि किस तरह की फील्डिंग लगानी है. मुझे लगता है कि ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनमें हमें निश्चित रूप से बेहतर होने की जरूरत है.
टीम के पास बेस्ट बॉलिंग लाइन अप नहीं थावेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में टीम इंडिया के पास बेस्ट बॉलिंग लाइन अप नहीं था. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह एशियन गेम्स में टीम इंडिया का हिस्सा थे. हार्दिक पंड्या और हर्षित राणा इंजरी की वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए. भारतीय टीम में सिर्फ मोहम्मद सिराज ऐसे बॉलर थे, जिनके पास 50 ODI खेलने का एक्सपीरिएंस था.
शुभमन गिल का मानना है कि इंजरी और बिजी शेड्यूल की वजह से टीम इंडिया को अपने दमदार बॉलिंग अटैक के साथ खेलने का मौका नहीं मिला. गिल के मुताबिक,
मैं कहूंगा कि इंजरी और व्यस्त शेड्यूल के कारण ऐसा हुआ. दूसरे मैच भी करीब थे. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम अपनी पसंद के बॉलिंग अटैक के साथ नहीं खेल सके. हालांकि, ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे हाथ में नहीं हैं.
अभी 8 ODI खेलेगी टीम इंडियावेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद भारतीय टीम इस साल 8 और वनडे मैच खेलेगी. टीम इंडिया इनमें से 5 मैच न्यूजीलैंड दौरे पर खेलेगी. ये ODI सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जो 13 दिसंबर से शुरू होगी.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले









