The Lallantop

शुभमन गिल बने नंबर वन ODI बैटर, वैभव सूर्यवंशी की भी लंबी छलांग

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 238 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगाया.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल भारतीय टीम के वनडे कप्तान हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर आ चुके हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल को पीछे छोड़ा है।
  • शुभमन गिल ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ कई महत्वपूर्ण पारियां खेली, जिससे उनकी रेटिंग बढ़ी जबकि वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर टी20 रैंकिंग में तेजी से उन्नति की है।
  • शुभमन गिल के नंबर वन बनने से भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी संतुलन पर असर पड़ेगा और आगामी मैचों में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाएगी।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब ODI में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं. ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की है. गिल ने न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल को पीछे छोड़ दिया है. अब वो टॉप स्थान पर पहुंच गए हैं. इसी साल, जनवरी में डैरिल नंबर वन बने थे. लगभग सात महीने तक वह इस स्थान पर काबिज रहे. लेकिन, अब गिल ने उन्हें कुर्सी से उतार दिया है. इसके अलावा, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी अपने डेब्यू के बाद रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है. वह टॉप 50 में एंट्री कर चुके हैं. 

Advertisement
शुभमन गिल को मिला फायदा

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 238 रन बनाए थे. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक लगाया. इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ भी उनके बल्ले से अहम पारियां निकलीं. उन्होंने पहले ODI में नाबाद 80 रन बनाए. दूसरी पारी में 31 और तीसरी पारी में 77 रन बनाए. टीम तो, सीरीज नहीं जीत पाई लेकिन गिल भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. इसी कारण रैंकिंग में उन्हें बड़ा फायदा हुआ.

वहीं, वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है. वह टी20 इंटरनेशल रैंकिंग में 230 स्थान की लंबी छलांग लगाकर 48वें स्थान पर पहुंच गए. सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50.33 के औसत से 151 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. अपने इस शानदार प्रदर्शन से यह 15 साल का बल्लेबाज टॉप 50 में जगह बनाने में सफल रहा. सूर्यवंशी के 536 रेटिंग अंक हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CWG 2026 में भारतीय बॉक्सर्स का धमाल, 4 मेडल्स पक्के 

ईशान किशन बने नंबर वन

अगर टी20 रैंकिंग की बात करें, तो यहां भी भारत का बोलबाला है. स्टार खिलाड़ी ईशान किशन टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके 910 रेटिंग अंक हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान (848) हैं.  हालांकि, अंकों के लिहाज से फरहान काफी पीछे हैं. ईशान के अलावा तिलक वर्मा भी टॉप छह में शामिल हैं. वहीं, टी20 टीम के नए कप्तान कप्तान श्रेयस अय्यर सात पायदान ऊपर 24वें स्थान पर आ गए. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई टी20 में गेंदबाजों की सूची में 31 पायदान ऊपर 41वें स्थान पर पहुंच गए. जिंबाब्वे दौरे से बाहर रहे वरुण चक्रवर्ती तीन स्थान नीचे खिसक गए हैं. लेकिन, वह शीर्ष 10 में बने हुए हैं. 

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा, 4 और पदक आए; विशाल टीके पर नजर

Advertisement

Advertisement