1 नवंबर से आपके फोन पर आने वाले हर इनकमिंग पर कॉल करने वाले का असली नाम दिखेगा. माने कॉलर ‘Unknown’ नहीं होगा. सरकार ने CNAP यानी Calling Name Presentation को अनिवार्य कर दिया है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (TSP) माने एयरटेल, जियो, बीएसएनएल, वोडाफोन आइडिया को 1 नवंबर 2026 से 'कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन' (CNAP) लागू करने का निर्देश दिया है. अब आपके फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल में वो नाम दिखाई देगा, जिसे सिम लेते समय KYC डॉक्यूमेंट के तौर पर दिया गया था.
1 नवंबर से मोबाइल पर 'Unknown' का खेल खत्म, CNAP आ गया, Truecaller की छुट्टी?
DoT ने अपने आदेश में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को कहा है कि 1 नवंबर से CNAP यानी कॉलर नेम रिप्रजेंटेशन हर 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क के लिए अनिवार्य हो गया है. अभी 2G/3G और लैंडलाइन के लिए इसका लागू होना बाकी है. अब आपके फोन पर आने वाले इनकमिंग कॉल में वो नाम दिखाई देगा, जिसे सिम लेते समय KYC डॉक्यूमेंट के तौर पर दिया गया था.

DoT ने अपने आदेश में टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को कहा है कि 1 नवंबर से CNAP यानी कॉलर नेम रिप्रजेंटेशन हर 4G और 5G मोबाइल नेटवर्क के लिए अनिवार्य हो गया है. विदेशों से आने वाले कॉल के आगे इंटरनेशनल कॉल (International Call) लिखा होगा. अभी 2G/3G और लैंडलाइन के लिए इसका लागू होना बाकी है.
क्या है CNAP?Calling Name Presentation दूरसंचार विभाग की तरफ से लागू की गई एक व्यवस्था है जिसकी टेस्टिंग पिछले कई महीनों से टेलिकॉम ऑपरेटर कर रहे थे. Reliance Jio ने केरल, बिहार, राजस्थान, पंजाब, असम, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ऑडिशा, यूपी ईस्ट और वेस्ट, हिमाचल प्रदेश में इसको लाइव किया हुआ है. एयरटेल ने गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल में CNAP सर्विस एक्टिव की है. Vodafone Idea यूजर्स को महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों इस सर्विस को ऑन किया है. इसमें रिसीवर को कॉलर का वही नाम दिखाई देगा, जिस आईडी से सिम कार्ड खरीदा गया है. माने सिम लेते समय आधार, वोटर आईडी वाला नाम. आसान भाषा में कहें तो CNAP सर्विस में CAF यानी कंज्यूमर एप्लिकेशन फॉर्म वाला नाम दिखेगा. वो भी तब जब आपने वो नाम सेव नहीं किया है.
ये भी पढ़ें: ये पावर बैंक हवाई जहाज में ना ले जाना, सबकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है
क्या फ्रॉड कॉल की पहचान होगी?CNAP बिना शक कमाल की सर्विस है. मगर इसके आने से स्पैम कॉल खत्म हो जाएंगे, ऐसा सीधा कहना ठीक नहीं होगा. अभी इस सर्विस को बहुत अपग्रेड होना है. फोन उठाने से पहले ही आपको पता होगा कि कॉल कौन कर रहा है. कोई ऐप या नेटवर्क की भी जरूरत नहीं. हालांकि इसके चालू होने से आप अपने फोन में किसी का नाम नहीं देख सकते. माने जो आप किसी का नंबर डायल करेंगे तो आपको स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आएगा. हां, सामने वाले को आपका असली नाम जरूर दिखेगा.
CNAP अभी ये भी नहीं बताएगा कि कॉल करने वाला बैंक से है या इन्श्योरेन्स वाला. मतलब स्क्रीन पर स्कैम, फ्रॉड जैसा कुछ नहीं दिखेगा. अगर एक परिवार में 5 कनेक्शन एक ही आईडी से लिए गए हैं तो सभी में एक ही नाम नजर आएगा. अगर सिम किसी एजेंसी के नाम पर है तो फिर उसका नाम दिखेगा.
फिलहाल तो नहीं, क्योंकि Truecaller आपके हमारे मोबाइल में सेव कॉन्टैक्ट से डेटा लेकर काम करता है. माने जब हम किसी नंबर को सेव करते हैं तो Truecaller उस नाम को डिस्प्ले करता है. एआई आने के बाद स्क्रीन पर साफ दिखता है कि कॉल Blinkit से आया है या Uber से. इनकमिंग और आउटगोइंग में नाम दिखता है. इसके साथ स्कैम और फ्रॉड भी लिखा आता है. एयरटेल और जियो भी आजकल स्पैम वाले नंबर को स्क्रीन पर हाइलाइट करके दिखाते हैं. अब जो CNAP अपग्रेड होकर स्कैम पकड़ने लगेगा तो फिर वाकई Truecaller जैसे दूसरे ऐप्स की छुट्टी हो जाएगी.
वीडियो: अब स्मार्ट ग्लास से होगा UPI पेमेंट













