साल 2026 में अब तक (सितंबर तक) लगभग 12,700 टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल्स अमेरिका से भारत लौट चुके हैं. स्टाफिंग फर्म एक्सफेनो (Xpheno) से मिले आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. साल 2025 में 15,100 टेक प्रोफेशनल्स भारत वापस लौटे थे. इस बार ये आंकड़ा भी पार हो सकता है. यह आंकड़ा इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि साल खत्म होने में तीन महीने अभी बाकी हैं. खास बात ये है कि अमेरिका से भारत लौटने वाले इन टेक प्रोफेशनल्स में केवल H-1B वीजा होल्डर्स नहीं हैं, बल्कि आम टेक प्रोफेशनल्स भी हैं.
मंदी की आहट या कुछ और? इस साल रिकॉर्ड संख्या में US से लौटे इंडियन टेक प्रोफेशनल
भारत में ज्यादातर टेक प्रोफेशनल्स का सपना अमेरिका जाकर काम करना होता है. हालांकि, बदलते वैश्विक हालात और अमेरिकी सरकार के फैसलों की वजह से इस साल अमेरिका से भारत लौटने वाले टेक प्रोफेशनल का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है.

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि आंकड़ों को देखें तो अमेरिका से भारत लौटने वाले टेक प्रोफेशनल्स की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2023 में 7,200 और साल 2024 में 9,800 टेक प्रोफेशनल्स भारत लौटे थे. एक्सफेनो के मुताबिक इस साल की शुरुआत से लेकर सिंतबर के आखिर तक करीब 14,500 लोग भारत से अमेरिका गए हैं. अगर यह सिलसिला जारी रहता है, तो अमेरिका से भारत लौटने वाले टेक प्रोफेशनल्स की संख्या और बढ़ेगी. भारत से अमेरिका जाने वाले टेक प्रोफेशनल्स के मुकाबले लौटने वालों की संख्या ज्यादा पहुंच जाएगी.
क्यों लौट रहे भारतीय टेक प्रोफेशनल्स ?एक्सफेनो के सह-संस्थापक कमल करंथ ने कहा, “अगर हाल ही में H1B वीजा के चलते भारत से अमेरिका लौटने वाले टेक एक्सपर्ट्स की संख्या तेजी से बढ़ सकती है. यह अमेरिका जाने वाले टैलेंट की तुलना में काफी ज्यादा भी हो जाए तो यह हैरानी की बात नहीं होगी.”
जानकारों का कहना है कि इसकी एक वजह अमेरिकी सरकार के कड़े वीजा नियम और आर्थिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता है. पिछले 2-3 साल में अमेरिका में बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा छंटनी की संख्या में भी वृद्धि हुई है.
ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने IDBI बैंक को बेचने की मंजूरी दी, नए मालिक का नाम सामने आया
भारत में नौकरी मिलने में दिक्कतअनुभवी टेक प्रोफेशनल्स के अमेरिका से वापस आने पर भारत में नौकरी मिलने में काफी दिक्कतें आती हैं. कई लोगों को काफी कम पैकेज में मजबूरन ज्वाइन करना पड़ता है. स्टाफिंग फर्म टीमलीज डिजिटल की सीईओ नीति शर्मा ने कहा कि भारतीय आईटी कंपनियां गिने-चुने लोगों को भर्ती कर रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, डेटा, क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी और एआई में टेक प्रोफेशनल्स की मांग ज्यादा है.
वीडियो: राहुल गांधी ने जिसे शेरनी कहा, उस पर दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर दिया













