The Lallantop

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में होगी मुंबई के इस धाकड़ ऑलराउंडर की वाइल्डकार्ड एंट्री!

India Tour of NZ : मुंबई के ऑलराउंडर Suryansh Shedge ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके भारत की ODI टीम में पहली बार चुने जाने की अपनी दावेदारी मजबूत की है. उन्होंने एक मैच में चार विकेट लिए और दूसरे मैच में जीत दिलाने वाली 66 रनों की पारी खेली. न्यूज़ीलैंड दौरे पर शेडगे Hardik Pandya के एक अहम विकल्प साबित हो सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
सूर्यांश शेडगे ने ऑस्ट्रेलिया ए के ख‍िलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. (Courtesy : PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सूर्यांश शेडगे ने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल ODI सीरीज में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किए जाने की संभावना बढ़ गई है।
  • टीम इंडिया के दौरे का कड़ा शेड्यूल और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी के कारण एक नए पेस बॉलर की जरूरत थी, जिसके चलते चयनकर्ता सूर्यांश शेडगे को मौका देने पर विचार कर रहे हैं।
  • शेड्यूल की तंगता और टेस्ट खिलाड़ियों को आराम देने की योजना के कारण सूर्यांश को ODI टीम में जगह मिलेगी, और टेस्ट सीरीज के लिए संभवतः नीतीश कुमार रेड्डी को आराम दिया जाएगा।

मुंबई के 23 साल के धाकड़ सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर की किस्मत चमकने वाली है. नाम है सूर्यांश शेडगे. हाल ही में पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल ODI सीरीज में सूर्यांश ने बल्ले और गेंद दोनों से गर्दा उड़ाया. यही कारण है कि अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की ODI स्क्वॉड में इनका नाम लगभग पक्का माना जा रहा है.

Advertisement

दरअसल, 5 मैचों की ODI सीरीज के आख‍िरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को खेले जाएंगे. इसके तुरंत बाद 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज शुरू होगी. ऐसे में नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट सीरीज के लिए काफी अहम होंगे. यही कारण है कि उम्मीद जताई जा रही है नीतीश को टेस्ट सीरीज के लिए ODI स्क्वॉड से रेस्ट दिया जा सकता है. 

सिलेक्टर्स हो गए हैं इंप्रेस्ड

एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सूत्र ने बताया है कि रेड्डी टेस्ट सीरीज में चौथे सीमर की भूमिका निभाएंगे. वो सारे ODI मुकाबले नहीं खेलेंगे.  यानी सूर्यांश को मौका मिल सकता है. 

Advertisement

इससे पहले, सूर्यांश हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे थे. लेकिन वापसी करते ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट चटकाए और सबका ध्यान खींच लिया. यही नहीं. उन्होंने आखिरी मैच में 66 रन कूटकर टीम की जीत में भी अहम रोल निभाया.

ये भी पढ़ें : WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर! ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत के लिए क्या बदला?

हालांकि, सूर्यांश T20 स्पेशलिस्ट माने जाते हैं. लेकिन हाल ही में उनकी बॉलिंग में काफी सुधार दिखा है. इसने प्रज्ञान ओझा की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी को बहुत इम्प्रेस किया है. हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को वैसे भी एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की दरकार है. 

Advertisement
शेड्यूल के कारण मिल सकता है मौका

इधर, दौरे का शेड्यूल भी काफी टाइट है. 22 अक्टूबर से T20I सीरीज है. फिर 4 नवंबर से ऑकलैंड में ODI सीरीज. पेंच ये फंसा है कि 15 नवंबर को 5वां ODI खत्म होगा. वहीं, 19 नवंबर से पहला टेस्ट शुरू हो जाएगा. बीच में 16 नवंबर तो ट्रेवल में ही निकल जाएगा. यानी रेड-बॉल क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए सिर्फ दो दिन बचेंगे.

इसी कारण शेड्यूल को लेकर बवाल मचा है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के कहने पर BCCI ने ODI मैच तो बढ़ा दिए, लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की तैयारी का टाइम ही नहीं बचा. ऐसे में माना जा रहा है कि टेस्ट प्लेयर्स को आराम देने के लिए एक बड़ी टीम चुनी जाएगी. कप्तान शुभमन गिल खुद 10 नवंबर को तीसरा ODI खेलने के बाद टेस्ट की तैयारी में लग सकते हैं. 

वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?

Advertisement