The Lallantop

वैभव को पांचवें T20 में क्यों किया गया था ड्रॉप? कप्तान श्रेयस ने बताई वजह

श्रेयस अय्यर ने टीम की हार निराशाजनक है. लेकिन अय्यर को लगता है कि कप्तान के तौर पर यह उनके लिए और पहली बार यहां खेल रहे खिलाड़ियों के लिए भी बेहतरीन सीख है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक कोई टी20 मैच नहीं जीता है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर हार का सामना कर चुकी है, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर की रणनीति और प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं।
  • हार के प्रमुख कारणों में टीम का विभिन्न मैदानों और परिस्थितियों के अनुकूल न हो पाना तथा इंग्लैंड द्वारा बेहतर प्रदर्शन शामिल हैं।
  • इस हार के बाद टीम को वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के रूप में बेहतर सीखने और परिस्थितियों के अनुसार जल्दी सामंजस्य बनाने की जरूरत महसूस हो रही है।

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा एक बुरा सपना साबित हुआ. टीम को पहले आयरलैंड में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसके बाद इंग्लैंड में भी उसका सूपड़ा साफहो गया. इस हार के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर कठघरे में हैं. उनकी कप्तानी पर सवाल उठाए जा रहे हैं. अय्यर ने सीरीज के बाद हार के कारण भी बताए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रेयस अय्यर ने बताई हार की वजह

अय्यर को लगता है कि टीम कंडीशंस के हिसाब से खुद को ढाल नहीं पाई और यही हार की बड़ी वजह है. अय्यर ने कहा कि टीम एक मैदान से दूसरे मैदान पर जाती रही और लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा. टीम को जितनी जल्दी परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना चाहिए थे, वैसा करने में नाकाम रहे. यह पहली चुनौती थी. अय्यर के हिसाब से दूसरी वजह थी इंग्लैंड का हर विभाग में भारत से बेहतर प्रदर्शन करना.

वैभव को किया ड्रॉप

अय्यर ने टीम की हार को निराशाजनक बताया. लेकिन, उन्हें लगता है कि कप्तान के तौर पर यह उनके लिए और पहली बार यहां खेल रहे खिलाड़ियों के लिए भी बेहतरीन सीख है. आखिरी T20 में टीम मैनेजमेंट ने वैभव सूर्यवंशी को बाहर करके संजू सैमसन को मौका दिया. इसकी वजह बताते हुए अय्यर ने कहा कि टीम को इन कंडीशंस में सबसे सही कॉम्बिनेशन आज़माना था. साथ ही, टीम को अभिषेक शर्मा के साथ खेलने के लिए एक दाएं हाथ के बल्लेबाज़ को भी चाहते थे. अय्यर ने कहा कि संजू सैमसन एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं. संजू ने अतीत में टीम के लिए कई सीरीज़ जीती हैं. तो, हां, यह भी एक कारण था.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बटलर-ब्रूक का कहर! टीम इंडिया के बॉलर्स के धागे खोल दिए 

टीम इंडिया ने इस क्लीन स्वीप के साथ अपनी नंबर वन की जगह खो दी. वहीं इंग्लैंड अब इस जगह काबिज हो गई है. अय्यर ने कहा कि यह सबके लिए मायने रखता है. अगर आप नंबर एक हैं, तो मुझे लगता है कि आपने टीम के लिए और व्यक्तिगत रूप से भी कुछ बहुत अच्छा किया है. अय्यर ने कहा कि वर्ल्ड कप अभी दो साल दूर है. अभी जो कुछ भी हो रहा है, वह सब विश्व कप की तैयारी है. इसलिए जितनी जल्दी और जितनी तेजी से टीम सीखेगी, उतना ही टीम और खिलाड़ियों के लिए अच्छा होगा.

वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement