The Lallantop

'मैं 8 साल से', कप्तानी को लेकर क्या बोले श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer को टीम इंडिया के कप्तान का दावेदार बताया जा रहा है. घरेलू क्रिकेट, IPL के बाद अब उन्होंने मुंबई टी20 लीग में भी कप्तानी का जौहर दिखाया है.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर फिलहाल टेस्ट और टी20 टीम का हिस्सा नहीं है. (Photo-PTI)

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस क्रिकेटर की हो रही है वो हैं श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer). IPL 2025 के फाइनल में भले ही अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स हार गई हो लेकिन अय्यर ने खुद को बखूबी साबित किया. बल्ले का दम दिखाया, कप्तानी का जौहर दिखाया और नतीजा ये कि उन्हें टीम इंडिया (Team India) के कप्तान का दावेदार बताया जा रहा है.  इन सब दावों के बीच अय्यर ने बताया कि कप्तानी को लेकर वो खुद क्या सोचते हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कप्तानी से आती है जिम्मेदारी

IPL के बाद वो मुंबई टी20 लीग खेलने पहुंचे और यहां भी अपनी टीम सोबो मुंबई फैलकंस को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. अय्यर ने यहां कहा कि उन्हें कप्तानी करना पसंद है क्योंकि इससे वो और जिम्मेदार बनते हैं. उन्होंने कहा,,

कप्तानी से बहुत मैच्योरिटी और जिम्मेदारी आती है, आपसे हमेशा टीम के लिए बेस्ट प्रदर्शन करने और योगदान देने की उम्मीद की जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी टीम में किसी के सामने कोई मुश्किल होगी तो वह हमेशा कप्तान के पास आएगा. मुझे लगता है कि मेरे पास बहुत अनुभव है क्योंकि मैं 22 साल की उम्र से कप्तानी कर रहा हूं. मैंने कप्तानी के पलों का आनंद लिया है और इसे अपनाया भी है. मुझे यह बात पसंद है कि मैं लीड कर सकता हूं.

Advertisement
फैंस से मिलती है अय्यर को प्रेरणा

अय्यर ने बताया कि वो कप्तानी के समय अपने जोन में रहने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा, 

मैं अपने जोन में रहने की कोशिश करता हूं और जो मेरे सामने हो वो करने की कोशिश करता हूं. मैं प्रयास करता हूं कि पूरा फोकस रहे, वर्तमान में रहूं और हालात को देखकर प्रदर्शन करूं. मैं खुद से कहता रहता हूं कि मैं चाहता हूं कि दर्शकों की जुबां पर मेरा नाम हो और इससे मुझे प्रेरणा मिलती है.

श्रेयस अय्यर ने यहां मुंबई टी20 की भी तारीफ की. उन्होंने कहा,

Advertisement

एमसीए ने इस लीग को लाने और उन प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए बहुत प्रयास किए हैं जो मुंबई के जमीनी स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे उन्हें खुद को साबित करने और क्लब क्रिकेट से परे आगे बढ़ने के लिए एक बेहतरीन मंच मिलता है. मैं यहां मौजूद कई लोगों के साथ क्लब क्रिकेट और कॉलेज क्रिकेट के दौरान खेला हूं.

श्रेयस को केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया था जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीदा था. श्रेयस पंजाब के कप्तान बनाए गए. उनकी कप्तानी में टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया. पंजाब किंग्स की टीम ग्रुप राउंड में टॉप पर रही थी, लेकिन फाइनल में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

वीडियो: विराट कोहली की हो सकती है टेस्ट में वापसी? दिग्गज खिलाड़ी ने क्या बताया?

Advertisement