The Lallantop

विजय सेतुपति ने थलपति विजय की लीडरशिप पर सरेआम तंज कस दिया?

विजय सेतुपति ने ये बयान 'बिग बॉस तमिल सीजन 10' में दिया था. अब चैनल को सफ़ाई देनी पड़ गई है.

Advertisement
post-main-image
थलपति विजय के करियर की अंतिम फिल्म 'जन नायगन' है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विजय सेतुपति ने बिग बॉस तमिल सीजन 10 के एक एपिसोड में लीडरशिप, वादों और अकाउंटेबिलिटी पर बातचीत की, जिससे विवाद पैदा हुआ।
  • बिग बॉस के डेमोक्रेसी रूम कॉन्सेप्ट में कंटेस्टेंट्स के बीच नेतृत्व और जिम्मेदारी पर चर्चा हो रही है, जिससे उनके कमेंट का राजनीतिक संदर्भ समझा गया।
  • सोशल मीडिया पर आलोचना बढ़ने पर स्टार विजय चैनल ने बयान जारी कर कहा कि यह बातचीत केवल शो के भीतर सीमित है और किसी राजनीतिक संदर्भ से जोड़न मत।

Salman Khan पिछले कई सालों से Bigg Boss के हिंदी वर्जन को होस्ट कर रहे हैं. ठीक उसी तरह Vijay Setupathi भी Bigg Boss Tamil का सीजन 10 होस्ट कर रहे. पिछले दिनों शो पर उनके एक कमेंट से बड़ा विवाद पैदा हो गया. उसमें उन्होंने वादों, अकाउंटेबिलिटी और लीडरशिप पर सवाल किए थे. पब्लिक को लगा कि इसके जरिए वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और पूर्व एक्टर Thalapathy Vijay पर तंज कस रहे हैं. इस बात के लिए उनकी खूब आलोचना होने लगी. मामला ऐसा बढ़ा कि चैनल को खुद सफ़ाई देनी पड़ गई है.

Advertisement

'बिग बॉस तमिल सीजन 10' के हालिया एपिसोड में विजय सेतुपति, कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस शतिगा से बात कर रहे थे. एक लीडर में कौनसी खूबियां होनी चाहिए, इस पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हर नेता को अपने वादों पर कायम रहना चाहिए. उन्होंने ये भी बताया कि मुश्किल घड़ी आने पर एक लीडर को अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाए उसका सामना करना चाहिए.

Advertisement

इस पूरी बातचीत का कॉन्टेक्स्ट शो के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स की आपसी चर्चा पर आधारित था. लेकिन विजय सेतुपति ने किसी का नाम नहीं लिया. इसलिए इंटरनेट पर लोग ये दावा करने लगे कि यहां वो एक्टर से मुख्यमंत्री बने थलपति विजय पर कमेंट कर रहे हैं. बस फिर क्या था. सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें भयंकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. साथ ही चैनल को भी आड़े हाथ लिया जा रहा है. नतीजतन, शो टेलिकास्ट करने वाले स्टार विजय चैनल को खुद सफ़ाई देनी पड़ गई. अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि शो में हुई बातचीत और घटनाएं केवल बिग बॉस के घर तक सीमित हैं. इसलिए उन्हें किसी असली व्यक्ति, संगठन या पॉलिटिकल आइडियोलॉजी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. इस शो का मकसद केवल दर्शकों को एंटरटेन करना है, किसी पर कमेंट करना नहीं.

दरअसल ये विवाद इसलिए भी शुरू हुआ क्योंकि 'बिग बॉस तमिल सीजन 10' में 'डेमोक्रेसी रूम' नाम का एक नया कॉन्सेप्ट जोड़ा गया है. इसके जरिए कंटेस्टेंट्स के बीच लीडरशिप, जिम्मेदारियों और फैसले लेने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है. विजय सेतुपति ने उसी सिलसिले में कमेंट किया था. मगर सोशल मीडिया पर उनकी बात का पॉलिटिकल बतंगड़ बन चुका है.

वीडियो: रिलीज़ से पहले ही 'जन नायगन' का जलवा, 30 करोड़ की एडवांस कमाई

Advertisement

Advertisement