The Lallantop

टीम इंडिया में 'नायर शरणं गच्छामि', रोहित के बाद अब अय्यर ने ली मदद

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने 67 मैच बाद टी20 इंटरनेशनल का पहला शतक लगाया. अय्यर ने इसका श्रेय टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को दिया.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने 67 मैच बाद पहला टी20I शतक लगाया. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतकीय पारी खेली, जिससे टीम को जीत मिली और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में सुधार दिखाया।
  • अय्यर ने अपनी तकनीकी कमियों पर काम करने के लिए अभिषेक नायर के साथ दो घंटे का तकनीकी सेशन किया, जो उनकी बल्लेबाजी सुधारने का कारण बना।
  • इस शतक के बाद अय्यर की टीम में स्थिति मजबूत हुई है और वे भविष्य में रणनीतिक रूप से कुछ गेंदबाजों के खिलाफ विशेष प्लान लागू करेंगे।

श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया. इस शतक ने टीम को जीत तो दिलाई ही, साथ ही अय्यर को भी राहत दी. अय्यर काफी समय से बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे. इसी वजह से उन पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन अब भारतीय कप्तान ने सबको जवाब दे दिया है.  अय्यर ने अपने इस शतक का श्रेय टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर को दिया. वही नायर जिन्होंने, कुछ समय पहले रोहित शर्मा की भी वापसी में मदद की थी.

Advertisement
अय्यर ने नायर के साथ काम किया

अभिषेक नायर ने खुद इसका खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के दौरान अय्यर को अपनी बल्लेबाजी में कुछ कमियां महसूस हुई थीं. इसके बाद अय्यर ने नायर के साथ उनके घर पर दो घंटे का टेक्निकल सेशन किया. नायर ने अय्यर की मदद की. अभिषेक नायर ने न्यूज एजेंसी को बताया,

एशियन गेम्स के अंत में वह अपनी तकनीक को लेकर कुछ कमियां महसूस कर रहे थे. उन्हें लग रहा था कि शॉट खेलते समय उतनी ताकत पैदा नहीं हो रही है. उन्हें यह भी लग रहा था कि वह गेंद को बाउंड्री के पार नहीं भेज पा रहे हैं.

Advertisement
अय्यर ने तैयार किया पूरा प्लान

नायर ने आगे बताया कि उन्होंने अय्यर की ग्रिप और मूवमेंट पर थोड़ा काम किया. अय्यर चाहते थे कि उनकी बल्लेबाजी में सही फ्लो और गति आए. इसके अलावा कुछ रणनीतिक पहलुओं पर भी काम किया. अय्यर ने कुछ खास गेंदबाजों के लिए प्लान तैयार किया. नायर ने आगे बताया, 

हम बस कुछ घंटे साथ बैठे और बात की. हमने यह सुनिश्चित किया कि शुरुआती मूवमेंट को लेकर अय्यर सहज महसूस करे. अय्यर गेंद को हिट करने से पहले सही फ्लो बना सकें. 

यह भी पढ़ें- क्या सच में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच खटास है? 

Advertisement

BCCI ने भी मैच के बाद अय्यर का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में अय्यर ने भी नायर के साथ हुई इस बातचीत का जिक्र किया था. अय्यर पहले खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने, पर्सनल लेवल पर अभिषेक नायर से मदद ली है. इससे पहले नायर ने रोहित शर्मा के साथ भी निजी तौर पर काम किया था. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज (2024) के दौरान रोहित की फिटनेस और फॉर्म पर सवाल उठे थे. इसके बाद रोहित ने अभिषेक नायर से मदद ली. रोहित ने अभिषेक के साथ ट्रेनिंग और फिटनेस रूटीन पर काम करके उनका 10–11 किलो वजन कम कराया था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करते हुए रोहित फॉर्म में दिखे थे. उन्होंने नायर को अपनी इस वापसी का श्रेय भी दिया था.

वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?

Advertisement