पाकिस्तान क्रिकेट के म्यूजिकल चेयर रेस से अब पूर्व क्रिकेटर्स भी तंग आ गए हैं. हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान ने एक बार फिर टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौंप दी थी. अब इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने PCB पर सवाल उठा दिए हैं. उनके मुताबिक, टीम की टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन की वजह शान मसूद की कप्तानी नहीं थी. उन्हें सिर्फ बलि का बकरा बनाया गया.
PCB पर भड़के पूर्व चीफ! कारण बाबर आजम हैं
Ramiz Raja Blasts PCB : बाबर आजम को फिर से पाकिस्तान की टेस्ट टीम का कप्तान बना दिया गया है. उनकी अगुवाई में पाकिस्तानी टीम दो टेस्ट मैचों के लिए 13 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करेगी. इसके बाद, टीम को इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.

बाबर की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा करना है. इस अहम दौरे से पहले शान मसूद को सैक कर दिया गया है. हालांकि, अभी भी वो टीम में शामिल हैं. लेकिन, उनकी कप्तानी में टीम के खराब प्रदर्शन का ठीकरा उन पर ही फोड़ दिया गया है. अब इसी को लेकर पूर्व प्रमुख रमीज राजा ने PCB पर ही सवाल उठा दिया है.
रमीज ने क्या कहा?अपने YouTube चैनल पर बातचीत करते हुए राजा ने कप्तान शान मसूद का बचाव किया. उनके मुताबिक, शान को कमजोर टीम देकर PCB उनसे अच्छे रिजल्ट्स की उम्मीदें लगा रहा था. उन्होंने कहा,
आप उन्हें साधारण टेस्ट टीम दो. फिर अच्छे रिजल्ट्स की उम्मीद लगाओ.
राजा यही नहीं रुके. उनके अनुसार, अगर वो शान मसूद की जगह होते तो PCB के खिलाफ प्रोटेस्ट कर देते. उन्होंने आगे कहा,
मैं अगर शान की जगह होता, मैं बोर्ड को एक लिखित प्रोटेस्ट करता. कप्तान को अगर आप लगातार खराब टीम दोगे. आप उससे पॉजिटिव रिजल्ट्स की उम्मीद कैसे लगा सकते हो?
राजा ने PCB के फैसले पर भी सवाल उठाए. उनके अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट की टेस्ट क्रिकेट में दुर्दशा की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान की क्यों? पूर्व PCB चीफ ने कहा कि अगर पूरे टेस्ट स्क्वॉड का स्टैंडर्ड अच्छा नहीं है तो सिर्फ कप्तान जिम्मेदार कैसे हो सकता है?
ये भी पढ़ें : हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर वो कर दिया, जो सचिन-विराट भी नहीं कर पाए!
शान की कप्तानी में क्या रहा हाल?दरअसल, शान मसूद की अगुवाई में मई में पाकिस्तानी टीम को बांग्लादेश में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद PCB ने उन्हें सैक कर दिया. उनकी अगुवाई में दिसंबर 2023 से लेकर पिछले महीने तक पाकिस्तान ने कुल 16 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्हें 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा.
यही कारण है कि सीनियर सेलेक्टर आकिब जाबेद ने टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे शान की लीडरशिप को वजह बताई थी. हालांकि, पूर्व PCB प्रमुख का मानना इससे अलग है. उनके अनुसार, एक कप्तान क्या ही कर सकता है अगर उसकी टीम अच्छी न हो?
शान ने बाबर से बेेेेहतर बैटिंग की हैवैसे अगर इंडिविजुअल परफॉर्मेंस की बात करें तो कप्तान शान मसूद का प्रदर्शन बतौर कप्तान पहले की तुलना में काफी अच्छा रहा है. करियर के ओवरऑल 30 के औसत से उन्होंने अपनी कप्तानी में बेहतर बैटिंग की है. 16 टेस्ट में बतौर कप्तान मसूद ने 34.06 के औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 1056 रन बनाए. इनमें 2 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरीज शामिल हैं.
हालांकि, उनकी जगह कप्तान बनाए गए बाबर आजम पिछले 3 सालों से खुद इस फॉर्मेट में स्ट्रगल कर रहे हैं. बाबर ने पिछले 3 सालों में महज 27.26 के औसत से रन बनाए हैं. इस दौरान वो महज 5 हाफ सेंचुरी लगा पाए हैं. 2022 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट शतक भी नहीं लगाया है. अब 13 जुलाई से उनकी अगुवाई में टीम को पहले वेस्टइंडीज का दौरा करना है. यहां उन्हें दो मैच की सीरीज खेलनी है. फिर इंग्लैंड में 3 मैचों की सीरीज है. ऐसे में बाबर पर सिर्फ कप्तानी का दबाव नहीं होगा. उन्हें बल्ले से भी परफॉर्म कर क्रिटिक्स को जवाब देना होगा.
वीडियो: PSL फिर से बनवाएगा बाबर आज़म को पाकिस्तानी टीम का कप्तान? आलोचकों से क्या कहा?










