ट्रैफिक चालान से बचने के लिए लोग क्या नहीं करते. कोई अपनी गाड़ी गली में मोड़ लेता है. कोई सांप की तरह बाइक नचाते हुए भाग जाता है. इसी में किसी को पुलिस धर भी लेती है. लेकिन एक बात साफ है कि लोग चालान से बचने के लिए अपना जीवन भी खतरे में डालने से गुरेज नहीं करते. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से सामने आया है. यहां त्रिशूल चौक पर पुलिस ने गाड़ियों और हेल्मेट की चेंकिग के लिए नाका लगा रखा था. तभी सामने से एक आदमी ट्रिपलिंग करते हुए अपनी पत्नी के साथ बाइक पर आया.
ट्रैफिक पुलिस को देख भागा फुल स्पीड में, सड़क पर गिरी पत्नी को पलटकर भी नहीं देखा, VIDEO
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित त्रिशूल चौक पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस से बचने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई. लेकिन बाइक सवार फिर भी नहीं रुका.

पुलिस ने उसे हाथ देकर रोकने की कोशिश की लेकिन बचने के चक्कर में वह अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से भगा ले गया. पुलिस से बचने के लिए उसने अचानक मोटरसाइकिल मोड़ी थी. इससे पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी. लेकिन वह रुका नहीं. पत्नी को छोड़ कर ही भाग गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रुकने का इशारा किया तो स्पीड बढ़ा दीइंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब हुई जब पुलिस बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और बिना हेल्मेट वालों की चेकिंग कर रही थी. सामने से एक युवक बाइक पर तीन सवारी बैठा कर आ रहा था. उसकी पत्नी सबसे पीछे बैठी थी. जब पुलिसकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने कथित तौर पर गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. और तो और रफ्तार के साथ उसनेे पुलिस से बचने के लिए अचानक हैंडल मोड़ दिया. अचानक मोटरसाइकिल मोड़ने की वजह से पीछे बैठी उसकी पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई.
पत्नी के गिरने के बाद तो ये होना चाहिए था कि वह रुक जाता. पत्नी का हाल जानता कि उसे चोट तो नहीं लगी. लेकिन उसने पीछे झांका तक नहीं और बाइक उड़ाते हुए भाग गया. इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत महिला की मदद की. अब आजकल कैमरे और रील का जमाना है. लिहाजा वहां मौजूद किसी एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया. बाद में ये सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
(यह भी पढ़ें: चालान से भिन्नाए युवक ने ट्रैफिक पुलिस से कहा, 'आपकी भी नंबर प्लेट टूटी है', फिर आया ट्विस्ट)
अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि उसे कोई चोट नहीं आई है. पुलिस ने उसे जरूरी सलाह देकर घर भेज दिया. इस घटना ने एक बार फिर लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर किया है. क्योंकि इस तरह से गाड़ी चलाना न सिर्फ खुद को, बल्कि सड़क पर चलने वालों को भी खतरे में डालता है.
वीडियो: एम-परिवहन के नाम पर ट्रैफिक चालान का फेक मैसेज, खाली कर दे रहा बैंक अकाउंट












