सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में मेडल की उम्मीद जगा दी है. ये स्टार भारतीय जोड़ी मेंस डबल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. सात्विक और चिराग ने राउंड ऑफ 16 में मलेशिया के जुनैदी आरिफ (Junaidi Arif) और याप रॉय किंम (Yap Roy Kim) को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी. भारतीय जोड़ी ने ये मैच 21-23, 21-19, 21-17 से अपने नाम किया.
वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग, मेडल की उम्मीद जगी
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी वर्ल्ड चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के जुनैदी आरिफ (Junaidi Arif) और याप रॉय किंम (Yap Roy Kim) की जोड़ी को हराया.

जुनैदी आरिफ और याप रॉय किम की मलेशियाई जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जोरदार टक्कर दी. लेकिन, सात्विक और चिराग की जोड़ी प्रेशर में नहीं आई. गजब का जुझारूपन दिखाया. भारतीय जोड़ी एक महीने बाद अपना पहला मैच खेल रही थी. सात्विक को शोल्डर इंजरी थी और चिराग भी कोर्ट से दूर रहे थे.
सात्विक-चिराग ने दिखाया धैर्य, जोरदार टक्कर में जीतेपहले गेम में भारत और मलेशिया के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. सात्विक-चिराग का खेल देखकर ऐसा लगा कि वे पहला गेम जीत सकते हैं. वे एक समय में पहले गेम में 11-8 से आगे थे. लेकिन, ब्रेक के बाद मलेशिया के प्लेयर्स ने जोरदार कमबैक किया. दोनों प्लेयर्स ने भारतीय जोड़ी पर प्रेशर बनाया. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने दो गेम पॉइंट्स भी बचाए. फिर भी भारतीय जोड़ी को पहले गेम में 21-23 से करीबी हार झेलनी पड़ी.
इसके बाद, दुनिया की पांचवीं सीड वाली भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की. दूसरे गेम में भी इंटरवल तक भारतीय जोड़ी 11-8 से आगे थी. ब्रेक के बाद भी सात्विक और चिराग ने मलेशियाई पेयर पर प्रेशर बनाए रखा. दोनों अपोनेंट प्लेयर ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया. लेकिन, भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए दूसरा गेम 21-19 से जीत लिया.
मैच का तीसरा गेम डिसाइडर था. जो जोड़ी जीतती, उसे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिलती. तीसरा गेम दोनों देशों के लिए अहम था. मलेशियाई जोड़ी ने पहले गेम में ब्रेक से पहले 11-8 से लीड ले ली. सात्विक चिराग पर प्रेशर था. लेकिन, भारतीय जोड़ी ने धैर्य बनाए रखा.
इसके बाद, सात्विक और चिराग ने ‘अटैक इज द बेस्ट डिफेंस’ वाली स्ट्रेटजी अपनाई. दोनों इंडियन प्लेयर्स ने मलेशियाई जोड़ी को तीसरे गेम में ज्यादा पॉइंट हासिल करने का चांस नहीं दिया. थोड़ी देर बाद सात्विक और चिराग ने तीसरे गेम में 16-16 की बराबरी कर ली. फिर भारतीय जोड़ी ने 19-17 से लीड ले ली.
मैच लास्ट फेज में था. दोनों तरफ के प्लेयर्स टेंशन में थे. इस बीच चिराग से तेज खेलने के लिए कहा गया. चिराग ने वैसा ही किया. इस बदलाव का भारतीय जोड़ी को तुरंत फायदा मिला. मलेशियाई जोड़ी ने गलती की, जिसका फायदा भारतीय खिलाड़ियों को मिला.
ये भी पढ़ें: पीवी सिंधु BWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप से बाहर, रोमांचक मुकाबले में चीन ने हराया
इस दौरान सात्विक ने जोरदार स्मैश लगाकर पॉइंट हासिल किया. इसके बाद फिर मलेशिया के प्लेयर ने फिर गलती की. सात्विक ने बेहतरीन शॉट लगाकर पॉइंट हासिल किए. भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 21-17 से जीता. इस जीत के बाद सात्विक और चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई.
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला मैचBWF वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2026 में यह सात्विक और चिराग की जोड़ी का पहला मैच था. उन्हें पहले राउंड में Bye मिला था. इसके बाद, दूसरे राउंड में उनके खिलाफ अपोनेंट जोड़ी हट गई थी. जिसके चलते भारतीय जोड़ी राउंड ऑफ 16 में पहुंची थी.
सात्विक और चिराग की जोड़ी से मेडल की उम्मीद बढ़ गई है. इस जोड़ी ने 2022 और 2025 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.अब क्वार्टर फाइनल में सात्विक और चिराग का सामना, चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग की जोड़ी से होगा.
वीडियो: श्रीसंत की पत्नी ने ललित मोदी को क्यों जमकर सुना दिया?









