महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा गणेश प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान हुआ. अधिकारियों ने बताया कि पंडाल तक पहुंचने से पहले ही 22 फुट ऊंची भारी मूर्ति फ्रेम से फिसलकर गिर गई. हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं. बाद में खंडित मूर्ति को डंपर पर लादकर विसर्जन के लिए ले जाया गया.
मुंबई में दर्दनाक हादसा, 22 फुट ऊंची गणेश प्रतिमा श्रद्धालुओं पर गिरी, 2 की मौत
Mumbai में गणेश की 22 फुट ऊंची भारी मूर्ति फ्रेम से फिसलकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच लोग घायल हैं. घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा शनिवार, 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे हुआ. साउथ मुंबई के भुलेश्वर में जय अंबे चौक पर (बलराम मर्चेंट रोड, कबूतरखाना के पास) श्रद्धालु 'भुलेश्वरचा राजा' के आगमन के लिए जमा हुए थे. मूर्ति को लालबाग से भुलेश्वर ले जाया जा रहा था. फायर अधिकारियों ने बताया कि मूर्ति तीन टुकड़ों में टूट गई. कई लोग इसकी चपेट में आ गए.
फ्रेम से फिसलकर गिरी मूर्तिघटना के बाद इमरजेंसी सर्विस को मौके पर भेजा गया. बचाव और राहत कामों में मदद के लिए मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और 108 एम्बुलेंस सर्विस के कर्मचारियों को तैनात किया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने कहा,
“शायद प्रतिमा को थामे रखने वाले फ्रेम की वेल्डिंग ठीक से नहीं की गई थी. इसलिए, प्रतिमा बीच के फ्रेम से फिसलकर गिर गई. वे लगभग पंडाल तक पहुंच ही गए थे कि तभी यह हादसा हो गया. घायल लोग शायद प्रतिमा ले जा रही ट्रॉली पर बैठे थे.”
ये भी पढ़ें: गणेश विसर्जन के लिए गए थे, गाड़ी पलट गई, चार युवकों की मौके पर ही मौत
दो की मौत, पांच घायलघायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया. उनमें से दो की चोटों के वजह से मौत हो गई. मृतकों की पहचान 33 साल के संकेत नेवशे और 30 साल के बृजेश हेमंत जोशी के तौर पर हुई. संकेत गणपति मंडल के अध्यक्ष थे. अधिकारियों ने बताया कि सभी पांचों घायलों की हालत स्थिर है. गणपति मंडल इस साल अपना 63वां उत्सव मना रहा है. इस बार मंडल ने मूर्तिकार अनिकेत देसाई से यह प्रतिमा बनवाई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
वीडियो: गणेश विसर्जन और मोहर्रम पर भीड़ ना जुटे इसलिए योगी सरकार प्लान ले कर आई है









