गॉल टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम से मिली करारी हार के बाद श्रीलंका ने बड़ा फेरबदल कर लिया है. मेजबान टीम ने कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं. करो या मरो वाले टेस्ट मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने ओपनर कामिल मिशारा और ऑलराउंडर सहन अराचिगे को टीम में शामिल किया है.
गॉल में हार से बौखलाई श्रीलंकाई टीम! कोलंबो टेस्ट के लिए दो धाकड़ प्लेयर ले आए
Ind vs SL Colombo Test : गॉल टेस्ट में मिली हार से श्रीलंकाई टीम बौखला गई है. क्लीन स्वीप से बचने के लिए मेजबान टीम ने कोलंबो टेस्ट के लिए टीम में दो बड़े फेरबदल किए हैं.

टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. वहीं, श्रीलंकाई बैटर्स मैच के दौरान काफी स्ट्रगल करते नज़र आए थे. इस दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंड स्पिनर्स मानव सुथार और रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया था. मानव ने जहां 10 विकेट चटकाए थे. जडेजा को 3 सफलताएं मिली थीं. दोनों ही बॉलर्स के सामने पूरी श्रीलंकाई बैटिंग लाइनअप बेदम नज़र आई थी.
रमेश की जगह आए अराचिगेअब इसी को ध्यान में रखते हुए ऑलराउंडर अराचिगे को रमेश मेंडिस की जगह टीम में लाया गया है. वो टीम की बैटिंग में डेप्थ और ऑफ स्पिन बॉलिंग दोनों का विकल्प देते हैं. 30 साल के इस प्लेयर का हालिया फॉर्म शानदार है. उन्होंने हाल ही में हुए लंका प्रीमियर लीग यानी LPL में 10 पारियों में 240 रन बनाए थे.
साथ ही पिछले महीने इंडिया A के खिलाफ भी उन्होंने शानदार बैटिंग की थी. उन्होंने इस दौरान पहली पारी में 207 गेंदों पर 127 रन भी बनाए थे. सहन का रेड-बॉल क्रिकेट में भी रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 85 फर्स्ट-क्लास मैचों में 37.95 के औसत से 4,365 रन बनाए हैं. साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी राइट-आर्म ऑफ स्पिन से 63 विकेट भी चटकाए हैं.
मिशारा को भी मिला मौकावहीं, कामिल मिशारा को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में बुलाया गया है. LPL के 10 मैचों में उन्होंने 411 रन बनाए थे. वहीं, मेजर लीग T20 में नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब के लिए उन्होंने 72 गेंदों पर 145 रनों की जबरदस्त पारी भी खेली थी. इससे पहले, अप्रैल में न्यूजीलैंड A के खिलाफ भी उन्होंने 168 गेंदों पर 174 रनों की इंपैक्टफुल पारी खेली थी.
कोलंबो में वो निशान मदुष्का की जगह लाहिरू उदारा के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं. उनके आने से श्रीलंका को एक बाएं हाथ का टॉप ऑर्डर बैटर भी मिल जाएगा. इससे उन्हें टीम इंडिया की सुथार और जडेजा की बाएं हाथ की स्पिन जोड़ी के खिलाफ बैटिंग में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें : कुलदीप यादव कोलंबो में खेलेंगे या नहीं? स्पिन बॉलिंग कोच ने सब साफ कर दिया
अनुभवी बैटर्स की खलेगी कमीहालांकि, श्रीलंका को अनुभवी बैटर दिनेश चांदीमल की कमी खलेगी. उन्हें गॉल टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी. इसके कारण पसिंदु सूरियाबंदारा ने उन्हें बतौर 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' रिप्लेस किया था. लेकिन, दूसरी इनिंग्स में पसिंदु खाता भी नहीं खोल सके थे. ICC के नियम के कारण अब चांदीमल कोलंबो में नहीं खेल सकते हैं. साथ ही मेजबान टीम को कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका की भी कमी खलेगी. कुसल हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हैं. वहीं, निसांका कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं.
हालांकि, गॉल में मिली हार से कुछ सकारात्मक बातें भी सामने आईं. केशारा नुवान्था ने अपने डेब्यू मुकाबले में काफी प्रभावित किया. उम्मीद है कि वो प्रभात जयसूर्या के साथ अपनी जगह बनाए रखेंगे. श्रीलंका को उम्मीद होगी कि कोलंबो में उनकी यंग बैटिंग यूनिट जिम्मेदारी उठाएगी.
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीमलाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूरियाबंदारा, कमिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सहन अराचिगे, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, केशारा नुवान्था, प्रभात जयसूर्या, मिलन रत्नायके, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?










