The Lallantop

संजू ने धोनी की याद दिला दी! बॉलर को दिया टिप्स, अगली बॉल पर ही मिल गया विकेट

संजू सैमसन दिल्ली के खिलाफ मैच में छाए रहे. पहले उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. उसके बाद गेंदबाजों को टिप्स देखते हुए विकेट लेने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement
post-main-image
संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया. (फोटो-PTI)

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अपनी एक्सपीरिएंस से साबित कर दिया कि वह कप्तानी मैटेरियल हैं. CSK ने शायद इसी चीज को ध्यान में रखते हुए उन्हें राजस्थान से ट्रेड किया था. 11 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एमएस धोनी की याद ताजा कर दी. उनके इसी अनुभव के चलते ओवर की अगली गेंद पर नूर अहमद (Noor Ahmad) को विकेट मिल गया. चलिए इस पूरी घटना के बारे में बताते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

चेन्नई ने दिल्ली को मैच जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया. दिल्ली ने भी फाइट दिखाते हुए काफी समय तक मैच को बैलेंस रखा. यह मुकाबला कौन जीतेगा कहना मुश्किल था. लेकिन, ऐसे में दिल्ली के लिए बैटिंग करने आए आशुतोष शर्मा ने करारे स्ट्रोक लगाकर मैच को दिल्ली की तरफ मोड़ दिया. वह जिस तरह से बैटिंग कर रहे थे, उसे देखकर लगा कि दिल्ली मैच जीत जाएगी.

संजू ने दिया टिप्स

नूर अहमद दिल्ली की पारी की 15वां ओवर डालने आए. उनकी दूसरी गेंद पर आशुतोष ने चौका जड़ दिया. अगली गेंद पर रन नहीं बना. नूर को लगा की गेंद मिडिल स्टंप पर हैं इसलिए आशुतोष आउट हो सकते हैं. सीएसके ने रिव्यू लिया लेकिन वो बेकार चला गया. इसके बाद, चौथी गेंद पर आशुतोष ने छक्का लगाकर नूर अहमद पर प्रेशर बनाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: संजू ने दिखाई वर्ल्ड कप वाली फॉर्म, पर क्या इससे टूटेगा CSK की हार का क्रम?

15वें ओवर की पांचवीं गेंद फेंकने से पहले संजू सैमसन, नूर अहमद के पास गए. उन्होंने नूर को समझाया कि अगली गेंद कैसे करनी है. नूर अहमद ने उसी तरह की गेंद डाली, जैसी संजू ने बताई थी. नूर ने 5वीं गेंद ऑफ स्टंप के बाहर की. आशुतोष इस गेंद पर हवाई शॉट लगाने गए. गेंद कवर एरिया में हवा में चली गई. इस दौरान अंशुल कंबोज ने कैच लपक लिया. संजू सैमसन की इस सूझबूझ ने एमएस धोनी की याद ताजा करा दी. क्योंकि, धोनी भी हमेशा बॉलर्स को कुछ न कुछ टिप्स देते रहते हैं. आशुतोष शर्मा 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए.

स्ट्रगल कर रहे थे नूर

IPL 2026 में नूर अहमद स्ट्रगल कर रहे थे. इस सीजन में यह उनका पहला विकेट है. इससे पहले, नूर अहमद राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और RCB के खिलाफ बॉलिंग की, लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए थे. टूर्नामेंट में विकेट न ले पाने की वजह से वह प्रेशर में भी थे. लेकिन, अब आशुतोष शर्मा को आउट करके उन्होंने इस सीजन में विकेट का खाता खोल लिया है.

Advertisement

वहीं, अगर मैच की बात करें, तो चेन्नई ने दिल्ली को मैच जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया. लेकिन, दिल्ली की टीम 20 ओवर में ऑल आउट होकर 189 रन बना पाई. चेन्नई ने यह मुकाबला 23 रनों से जीता. IPL 2026 में चेन्नई की यह पहली जीत है. इससे पहले सीएसके की टीम लगातार 3 मैच हार चुकी थी. इसके अलावा, चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार 6 मैच हारने के बाद, पहली जीत दर्ज की है. मैच में शानदार 115 रन बनाने वाले संजू सैमसन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ से नवाजा गया. 
 

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement