टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने में अहम रोल निभाया. उन्होंने नॉकआउट वाले सभी मुकाबलों में मैज जिताऊ पारी खेली. अब वो IPL की तैयारियों में जुट गए हैं. खबर है कि 19 मार्च को संजू CSK कैंप में जुड़ गए.
रोहित और विराट के बराबर संजू? राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग ने बड़ी बात कह दी
राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान Riyan Parag ने Sanju Samson को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने संजू की तुलना Virat Kohli और Rohit Sharma से की है.


हालांकि, इसी बीच, उनकी पुरानी IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने ऐसी बात कह दी है. जिससे संजू सैमसन (Sanju Samson) के फैंस खुश हो जाएंगे. दरअसल, रियान ने बातों-बातों में संजू सैमसन की तुलना विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कर दी है.
IPL 2026 को लेकर हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रियान ने कहा कि जिस तरह से रोहित शर्मा या विराट कोहली की टीम में जगह नहीं भरी जा सकती. उसी तरह से उनकी टीम में संजू सैमसन की कमी को भी पूरा नहीं किया जा सकता है.
दरअसल, सैमसन 2021 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी थे. रॉयल्स ने सत्र से पहले, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ‘ट्रेड’ कर दिया था. वहीं, उनकी जगह रविंद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल किया था. अब इसी को लेकर जब रियान से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
अगर आप संजू भैया की बात कर रहे हैं तो उनके जैसे प्लेयर की जगह किसी को रखने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता. हम उनके जैसे स्किल वाले किसी प्लेयर की तलाश कर सकते हैं. हम उनकी जगह किसी को बैटिंग के लिए कह सकते हैं. लेकिन, जिस तरह से विराट कोहली या रोहित शर्मा का कोई विकल्प नहीं है. ठीक उसी तरह से संजू भैया का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता है. क्योंकि वह बहुत अच्छे प्लेयर हैं.
संजू राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सबसे ज़्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं. वाे हाल में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे. पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा,
यशस्वी और वैभव को लेकर क्या बताया?पिछली बार हमने आखिरी पांच मैच में काफी गलतियां कीं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. हम पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगे. यकीन मानिए इस बार राजस्थान रॉयल्स कप जरूर जीतेगी.
पराग ने साथ ही ये भी माना कि इंडिविजुअल ब्रिलिएंस से वो कप नहीं जीत सकते. इसके लिए पूरी टीम को एफर्ट करना होगा. उन्होंने आगे कहा,
किसी एक खिलाड़ी के दम पर हम मैच नहीं जीत सकते. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ही टीम को जीत दिलवा दें तो यह कहना गलत होगा. पूरी टीम को अच्छा प्रदर्शन करना होगा और टीम इसके लिए तैयार है.
वहीं, वैभव सूर्यवंशी को लेकर पराग ने बताया कि उन्होंने वैभव को मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा,
मैंने वैभव को अपना नैचुरल गेम खेलने को कहा है. मैंने उससे कहा है कि वह सिर्फ गेंद को हिट करने पर ध्यान दे और अगर किसी तरह का दबाव होता है तो उसे यशस्वी संभाल लेंगे.
वहीं, कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने को लेकर पराग काफी उत्साहित हैं. उन्होंने बताया,
संगकारा ने क्या कहा?राजस्थान रॉयल्स मेरे लिए IPL में पहले दिन से घर जैसा रहा है. इस टीम को लीड करना मेरे लिए बेहद खास है. इस जिम्मेदारी को मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं. मैं हमारे कोच और लीडरशिप ग्रुप के साथ मिलकर समझदारी भरा क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं.
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने भी रियान पर पूरा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि टीम रियान की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन करेगी. संगकारा ने कहा,
रियान ने दबाव में संयम दिखाया है. क्रिकेट की अपनी अच्छी समझ का शानदार नमूना पेश किया है. पहले से ही लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा होने के नाते, ड्रेसिंग रूम में उनका सब सम्मान करते हैं. हमें भरोसा है कि वह कप्तान की भूमिका में शानदार प्रदर्शन करेंगे.
राजस्थान रॉयल्स को अपना अभियान IPL में 30 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ही शुरू करना है. ये मुकाबला कई मायनों में खास है. इस बार रविंद्र जडेजा जहां पिंक जर्सी में नज़र आएंगे. संजू सैमसन येलो आर्मी के साथ दिखेंगे.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



