वेस्ट एशिया में जंग के चलते हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं. ईरान, इजरायल और अमेरिका तीनों देश अपनी पूरी ताकत के साथ इस जंग को लड़ रहे हैं. अगर ये खूनी हिंसा नहीं रुकी तो आने वाले दिन वैश्विक व्यवस्था के लिए बेहद संकटपूर्ण हो सकते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) जैसी संस्थाएं परमाणु खतरे की याद दिलाने लगी हैं.
कितना आगे जाएगा ईरान युद्ध? WHO परमाणु संकट की तैयारी कर रहा
जंग के जल्दी ही खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे. ऐसे में WHO ने कहा है कि वो परमाणु हमले जैसी स्थिति के लिए तैयार है. हालांकि उस सूरत में कोई भी तैयारी नाकाफी है.
.webp?width=360)

जंग के जल्दी ही खत्म होने के आसार नहीं दिख रहे. ऐसे में WHO ने कहा है कि वो परमाणु हमले जैसी स्थिति के लिए तैयार है. हालांकि उस सूरत में कोई भी तैयारी नाकाफी है.
इस बात की जानकारी WHO की ईस्टर्न मेडिटेरियन रीजनल डायरेक्टर हनान बल्खी ने एक इंटरव्यू के दौरान दी. POLITICO की रिपोर्ट के मुताबिक, हनान बल्खी ने बताया कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका-इजरायल की ओर से हमला किया गया है. इसके बाद से ही संयुक्त राष्ट्र (UN) वहां के हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह के परमाणु खतरे के लिए सतर्क है.
पोलिटिको से बात करते हुए बल्खी ने बताया,
"जंग का सबसे बुरा नतीजा एक परमाणु हादसा हो सकता है. इस बात से हम सबसे ज्यादा परेशान हैं. हम इस खतरे के लिए कितनी भी तैयारी क्यों न कर लें. लेकिन उस नुकसान को कोई नहीं रोक सकता. जो इस क्षेत्र में होगा. और अगर ऐसा हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा. साथ ही इसके नतीजे दशकों तक नजर आएंगे."
बल्खी ने आगे बताया कि उनका स्टाफ परमाणु खतरे से निपटने के लिए "बड़े पैमाने" पर तैयारी कर रहा है. चाहे वो जंग में परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हो, या किसी देश के परमाणु ठिकानों पर हमला हो. बल्खी ने कहा कि वो बस उम्मीद कर रही हैं कि इस तरह की कोई भी घटना न हो.
यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच गुमनाम हुए जेडी वेंस? लोग पूछ रहे, ‘आखिर कहां हैं वाइस प्रेसिडेंट?’
बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल ने एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत ईरान पर हमला कर दिया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद से ही पूरे वेस्ट एशिया में हालात बिगड़ गए. जवाबी कार्रवाई में ईरान खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है. अमेरिका और इजरायल के हमले भी जारी हैं.
वीडियो: ईरान ने जंग के बीच ट्रंप को क्या याद दिलाया?














.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



