टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) का कार्यकाल पूरा होने वाला है. हालांकि, खबर है कि उन्होंने एक बार फिर बीसीसीआई से एक्सटेंशन देने की गुजारिश कर दी है. उन्होंने अपने कार्यकाल को 2027 ODI वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की औपचारिक गुजारिश की है.
आगरकर बढ़वाना चाहते हैं कार्यकाल! 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर BCCI से क्या कहा?
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर Ajit Agarkar का कार्यकाल पूरा होने वाला है. अब खबर है कि उन्होंने BCCI से एक्सटेंशन देने की गुजारिश कर दी है.
.webp?width=360)

दरअसल, 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी चैंपियन बनने के बाद IPL 2025 से ठीक पहले आगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाया गया था. अब T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी का बचाव करने के बाद उन्होंने अपने कार्यकाल को और लंबा करने की इच्छा जताई है.
जून 2023 से चीफ सेलेक्टर हैं आगरकर'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मुद्दे पर बोर्ड के अंदर शुरुआती स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है. हालांकि, अंतिम फैसला अभी बाकी है. यह फैसला ऐसे समय में लिया जाना है जब भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अहम चरण में है और साथ ही 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों का रोडमैप भी तैयार किया जा रहा है.
आगरकर जून 2023 से सीनियर मेंस टीम के सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन हैं. उनके कार्यकाल में भारत ने अब तक तीन ICC खिताब जीते हैं. इनमें दो T20 वर्ल्ड कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी शामिल है. यही नहीं, टीम ने 2023 और 2025 एशिया कप भी उनके कार्यकाल के दौरान जीते. इस दौरान टीम इंडिया का वाइट-बॉल क्रिकेट में दबदबा है. टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 में से सिर्फ दो मुकाबले गंवाए हैं.
ये भी पढ़ें : दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे कोच गौतम गंभीर, AI से जुड़ा है मामला
हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन साधारण ही रहा है. टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर दो टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी विदेशी जमीन पर टीम को मुंह की खानी पड़ी. इसी वजह से आगरकर का कार्यकाल बहुत कॉन्ट्रास्टिंग रहा है. वाइट बॉल में जहां टीम का दबदबा है. रेड बॉल क्रिकेट में सिर्फ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम सम्मानजनक बराबरी हासिल कर पाई.
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिए गए हैं कि आगरकर की जगह लेने के लिए वेस्ट जोन का एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी रेस में आगे है. लेकिन, फिलहाल इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है. अब नजरें BCCI के फैसले पर टिकी हैं, क्या बोर्ड आगरकर पर 2027 ODI वर्ल्ड कप तक का भरोसा देगा या फिर सेलेक्शन कमेटी में बदलाव होगा?
मौजूदा सेलेक्शन कमिटी के सर्वेसर्वा यानी चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ही हैं. वह जुलाई 2023 में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर बने थे. वहीं, सेलेक्शन कमेटी में 2007 की वर्ल्ड चैम्पियन टीम के सदस्य आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा शामिल हैं.
वीडियो: रोहित-विराट के लिए बीसीसीआई ने गंभीर और अगरकर के साथ की मीटिंग?

















.webp?width=120)
.webp?width=120)
