The Lallantop

RCB फिर IPL ट्रॉफी जीत सकती है, विराट कोहली पर भी इस खिलाड़ी का बड़ा दावा

RCB के पूर्व प्लेयर एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि अब टीम सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं है. पहले विराट ही मुख्य बल्लेबाज थे, लेकिन अब कई प्लेयर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
पिछले IPL ऑक्शन में RCB ने अपनी टीम को और मजबूत किया है. (फोटो- PTI)

IPL 2026 का सीजन शुरू होने वाला है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी. पिछले साल RCB ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद IPL ट्रॉफी जीती थी. पूर्व RCB प्लेयर और साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम पर पूरा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा है कि RCB लगातार टाइटल जीत सकती है और शायद 2-3 ट्रॉफी एक के बाद एक उठा सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एबी डिविलियर्स ने JioHotstar को दिए इंटरव्यू में कहा,

"विराट कोहली अब महसूस कर रहे होंगे कि वो टीम का बोझ अकेले नहीं उठा रहे. उनके आसपास टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. टीम अब बहुत अच्छी स्थिति में है. स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, इसलिए प्लेयर्स फिर से इस सीजन बढ़िया परफॉर्म करने की कोशिश करेंगे."

Advertisement

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि अब टीम सिर्फ विराट पर निर्भर नहीं है. पहले विराट ही मुख्य बल्लेबाज थे, लेकिन अब कई प्लेयर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. इससे विराट को आराम मिलता है और वो अपना स्पेस एंजॉय कर सकते हैं.

डिविलियर्स ने विराट के माइंडसेट की भी बात की. उन्होंने याद दिलाया कि ड्रेसिंग रूम में विराट अक्सर कहते थे,

"अगर हम एक बार जीत गए, तो हम दो, तीन, चार ट्रॉफी जल्दी जीत लेंगे."

Advertisement

एबी को लगता है कि अब RCB ठीक उसी जोन में है जहां वो लगातार जीत दर्ज कर सकती है.

बता दें कि पिछले IPL ऑक्शन में RCB ने अपनी टीम को और मजबूत किया है. टीम ने वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में, मंगेश यादव को 5.2 करोड़ में साइन किया. इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स (75 लाख), जैकब डफी (2 करोड़) और कुछ युवा टैलेंट जैसे सात्विक देसवाल, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान (30-30 लाख रुपये) में टीम में आए हैं. टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए, जो अच्छी बात है.

हाल ही में RCB की महिला टीम ने भी WPL 2026 का खिताब जीता था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को हराया. अब पुरुषों की टीम के पास भी मौका है कि वो ट्रॉफी जीतने के लिए खेलें.

RCB IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेलेगी. टीम का मुकाबला ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. ये मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगा.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement