संजू सैमसन T20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. वर्चुअल क्वार्टर फाइनल में 97. सेमीफाइनल और फाइनल में 89 रनों की पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, विदेशी जमीन पर आते ही संजू का फॉर्म फिर उनका साथ छोड़ गया है. अब ये वैभव सूर्यवंशी की टीम में एंट्री के लिए बन रहा दबाव है? या कुछ और ये तो संजू ही जानेंगे. लेकिन, एक बात साफ है अगर संजू इनकंसिस्टेंसी की साइकिल नहीं तोड़ते हैं तो वो खुद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में एंट्री का रास्ता खोलेंगे.
5, 0, 1... संजू सैमसन का फ्लॉप शो ही खोलेगा वैभव के लिए प्लेइंग XI का दरवाजा?
टीम इंडिया के ओपनर Sanju Samson आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ महज 1 रन बनाए. Vaibhav Sooryavanshi अब तक इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर सके हैं.


आयरलैंड के खिलाफ महज 5 और 0 रन बनाने के बाद अब सूंज का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में भी शांत रहा. वो 7 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना पाए. हालांकि, इससे पहले T20 वर्ल्ड कप उनका बल्ला आग उगल रहा था. महज 5 पारियों में संजू ने इस दौरान 321 रन बनाए थे. वहीं, IPL 2026 में भी संजू ने इसी अंदाज में बैटिंग की थी. उन्होंने 14 पारियों में 2 सेंचुरी के साथ 477 रन बनाए थे. लेकिन, भारतीय सरजमीं से बाहर आते ही संजू का बल्ला फिर खामोश हो गया है.
विदेशी धरती पर संघर्ष कर रहे संजू?हैरानी की बात ये है कि विदेशी धरती पर पिछले 10 मुकाबलों में संजू 8 पारियों में डबल डिजिट स्कोर भी नहीं बना पाए हैं. लेकिन, जिन दो पारियों में उन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ है, उसमें उन्होंने सेंचुरी ही लगाई है. हालांकि, बड़ी समस्या ये है कि पिछली 10 इनिंग्स में संजू 5 बार खाता भी नहीं खोल सके हैं. उनकी पिछली 10 पारियों में स्कोर रहा है- 0, 0, 107, 0, 0, 109*, 2, 5, 0, 1 रन.
ये भी पढ़ें : गिल के कारण टीम से बाहर हैं शार्दुल?
इनकंसिस्टेंसी ने ही कप्तान नहीं बनने दियाओवरऑल टी20 करियर की बात करें तो संजू ने 65 मुकाबलों में 27.01 के औसत से 1405 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 155.42 का रहा है. T20I में उन्होंने 6 हाफ सेंचुरीज और 3 सेंचुरीज भी लगाई हैं. हालांकि, एक चीज जिसके लिए संजू सैमसन की हमेशा आलोचना होती रही है कंसिस्टेंसी. वो एक बार फिर बड़ी समस्या नज़र आ रही है. चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर संजू की इनकंसिस्टेंसी के कारण ही उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाहते थे. वरना वर्ल्ड कप के बाद संजू को कप्तान बनाने की डिमांड भी काफी हुई थी.
मौके की ताक में बैठे हैं वैभवअब संजू सैमसन का यही खराब फॉर्म उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है. अगर वो जल्दी फॉर्म में नहीं आए तो वैभव सूर्यवंशी मौके की ताक में ही बैठे हैं. पिछले 3 T20I मुकाबलों से वो स्क्वॉड तो हिस्सा हैं. लेकिन, उनका डेब्यू अब तक नहीं हो पाया है. हर तरफ इंटरनेट से लेकर एक्सपर्ट डिस्कशंस तक ये चर्चा हो रही है कि वैभव को डेब्यू करा देना चाहिए. ऐसे में संजू के लिए दबाव आने वाले मैचों में और बढ़ेगा ही. पहला मैच धुलने के बाद अब 4 जुलाई को सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि मैनेजमेंट संजू को और कितना बैक करता है.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखने पर सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर उठाए सवाल?


















