The Lallantop

‘हैपी रिटायरमेंट संजू सैमसन!’, तीसरे T20I के बाद फैन्स ने कही 'मन की बात'

तीसरे T20 मैच में Sanju Samson तीसरे नंबर पर खेलने आए. जगह बदली. लेकिन संजू की फॉर्म नहीं. चार गेंदों में संजू एक रन भी नहीं बना पाए.

Advertisement
post-main-image
पिछले मैच की तरह ही संजू का बल्ला इस मैच में भी शांत रहा. (फोटो- X)

India vs Sri Lanka T20I सीरीज़ का तीसरा मैच. इस मैच के लिए इंडियन टीम में चार बदलाव किए गए. लेकिन एक चीज नहीं बदली. संजू सैमसन (Sanju Samson) की स्कोरलाइन. तीसरे मैच में भी संजू डक पर चलते बने. उनका बल्ला इस मैच में भी शांत रहा. और अब शायद उनके सेलेक्शन को लेकर बयानबाजी भी शांत हो जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

T20 वर्ल्ड कप 2024 में संजू को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. जिम्बाब्वे के साथ 5 T20I मैचों की सीरीज़ के पहले दो मैचों में भी वो नहीं खेले. हालांकि सीरीज़ के आखिरी मैच में उन्हें लिया गया और उन्होंने फिफ्टी लगाई. फिर आई श्रीलंका T20 सीरीज़. पहले मैच में संजू को टीम में जगह नहीं मिली. दूसरे मैच में शुभमन गिल चोटिल हुए. संजू टीम में आए. लेकिन उनका बल्ला शांत ही रहा. पहली गेंद पर वो बिना खाता खोले चलते बने.

तीसरे T20 मैच में संजू तीसरे नंबर पर खेलने आए. जगह बदली. लेकिन संजू की फॉर्म नहीं. चार गेंदों में संजू एक रन भी नहीं बना पाए. पारी का तीसरा ओवर श्रीलंका के चामिंडू विक्रमसिंघे कराने आए. ओवर की पांचवीं गेंद पर संजू ने लेग साइड पर शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और डीप पॉइंट पर हसरंगा ने उनका कैच पकड़ लिया.

Advertisement

संजू की बैटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा गया. X पर एक यूजर ने लिखा,

“पिछले मैच में गोल्डन डक पर आउट होने के बाद संजू ने काफी इंप्रूव किया. आज उन्होंने 3 गेंदें खेलीं और डक पर आउट हुए.”

Advertisement

कई लोगों ने तो संजू के रिटायरमेंट की बात भी कर दी. एक यूजर ने लिखा,

“हैपी रिटायरमेंट संजू सैमसन.”

एक सज्जन ने लिखा,

“वेल डन संजू सैमसन. इंटरनेशनल क्रिकेट में आपका हर मोमेंट एन्जॉय किया.”

एक शख्स ने लिखा,

“वो व्यक्ति जिसने अपने टैलेंट का कभी इस्तेमाल नहीं किया.”

बता दें कि संजू सैमसन जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज़ में तीन मैच खेले थे. सीरीज के तीसरे T20I में संजू ने 12 रन की पारी खेली थी. चौथे T20I में संजू की बारी नहीं आई थी. भारतीय टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया था. पांचवें मैच में संजू ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 से भी ज्यादा का था.

तीसरे T20 मैच का स्कोर

मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ. 6 ओवर पूरे होने तक इंडियन टीम ने 4 विकेट खोकर 30 रन बनाए थे. टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए. रिंकू सिंह एक रन पर आउट हुए. कप्तान सूर्यकुमार यादव 8 रन बनाकर आउट हो गए.     

वीडियो: गंभीर के आने के बाद भी नहीं बदली संजू सैमसन की किस्मत, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह

Advertisement