बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. हरियाणा पुलिस ने इस केस में चौथे आरोपी समीर को गिरफ्तार किया है. उसे हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया. इससे पहले गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में मुख्य आरोपी रेहान और फूल सिंह भी सोनीपत के रहने वाले हैं, जबकि ऋतिक कुमार उर्फ रोशन का ताल्लुक बिहार के बेगूसराय से है. आरोप है कि समीर ने शूटर्स की बातचीत लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित से कराई थी. कथित तौर पर समीर ने ही टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए तीनों आरोपियों को चुना था.
टाइगर श्रॉफ पर 35000 रुपये लेकर चलाई गोली, विदेशी कनेक्शन, फायरिंग केस में चौथी गिरफ्तारी
टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच में पता चला कि आरोपियों को हथियार देने के लिए कोई उनसे आमने-सामने नहीं मिला. बल्कि, उन्हें एक मैसेज मिला कि हथियार एक खास जगह पर कूड़ेदान के पास रखे हैं. वहीं, से हथियार उठाने हैं. केस की कई परतें अब खुली हैं.

अनिल पंडित को ही टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने का कथित मास्टरमाइंड कहा जा रहा है. अभी तक मुंबई पुलिस ने टाइगर पर हमले में अनिल के शामिल होने की पुष्टि नहीं की है. इंडिया टुडे से जुड़े शरत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, समीर ने हमलावरों और अमेरिका के कैलिफोर्निया में बैठे अनिल पंडित के बीच बातचीत कराने में मदद की थी.
पैसे भेजे, विदेश में सेटल होने का लालच दियाजांच में सामने आया कि रेहान उर्फ 'सुक्का' को 35,000 रुपये देने और विदेश में सेटल होने का लालच दिया गया. रेहान का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और चोरी का मामला दर्ज है. इससे पहले, रेहान और फूल सिंह ने पंजाब के अमृतसर में एक व्यापारी पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी पिस्तौल से गोली नहीं चल पाई.
शूटर्स लगभग एक महीने से मुंबई में थे, जहां उनकी मुलाकात ऋतिक कुमार से हुई. ऋतिक को मुंबई के रास्तों की अच्छी जानकारी थी. ऋतिक को भी एक अच्छी नौकरी और विदेश में बसाने का वादा किया गया था.
ऐप से बातचीत, हथियार भी दिएरिपोर्ट के मुताबिक, अनिल पंडित उनके निजी खर्चों और मौज-मस्ती के लिए ऑनलाइन पैसे भेजता था. ये लोग किसी लोकल दुकान पर ऑनलाइन पैसे मंगवाते, और फिर उनसे कैश ले लेते थे. पुलिस को शक है कि अनिल पंडित उनसे जग्गी ऐप के जरिए बात करता था. इस मैसेजिंग ऐप को इस्तेमाल करने के लिए यूजर की पहचान बताने की जरूरत नहीं होती.
यह भी पढ़ें: 'सलमान खान के साथ काम किया तो मार देंगे, सबका नंबर आएगा,' टाइगर श्रॉफ हमले पर लॉरेंस गैंग की धमकी
ये भी पता चला कि आरोपियों को हथियार देने के लिए कोई उनसे आमने-सामने नहीं मिला. बल्कि, उन्हें एक मैसेज मिला कि हथियार एक खास जगह पर कूड़ेदान के पास रखे हैं. वहीं, से हथियार उठाने हैं. पुलिस को इस बात पर भी शक है कि मुंबई में इस ग्रुप के कुछ लोगों के साथ कॉन्टेक्ट थे. पुलिस इन लोगों के बारे में और जानकारी जुटा रही है.
बाल-बाल बचे टाइगर श्रॉफरविवार, 18 अक्टूबर की शाम मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई. हमले में टाइगर बच गए, लेकिन उनके हाथ पर गनपाउडर से झुलसने की चोट आई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात की. तब टाइगर के हाथ पर पट्टी बंधी हुई थी. इस हमले में टाइगर के ड्राइवर फिरदौस और एक ऑटो चालक घायल हो गए. 19 अक्टूबर को हमले के आरोपी रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार की राजस्थान के कोटा से गिरफ्तारी हुई.
वीडियो: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी, मुंबई पुलिस ने क्या बताया?








.webp?width=120)




