वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग और टैलेंट को देख अब तक पूर्व क्रिकेटर्स उनकी तारीफों के पुल बांधते दिखते थे. लेकिन पहली बार किसी पूर्व खिलाड़ी ने इस 15 साल के प्लेयर के लिए सजा की मांग की है. ये कोई और नहीं पूर्व इंडियन क्रिकेटर संजय मांजरेकर हैं. मांजरेकर का मानना है कि ट्राई सीरीज में जिस तरह वैभव श्रीलंकाई बॉलर्स से भिड़े, उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाना चाहिए था.
वैभव को ड्रॉप किया जाना चाहिए, मांजरेकर ने कड़ा एक्शन लेने की बात कर दी
ट्राई सीरीज के मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर विशेन हलंबागे की लड़ाई हो गई. जिसके बाद इस पूरे मामले पर संजय मांजरेकर ने अपनी राय सामने रखी.


श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज में वैभव खेल रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में उनकी और श्रीलंकाई गेंदबाज विशेन हलंबागे की लड़ाई हो गई. दोनों के बीच मैदान पर धक्का-मुक्की भी हुई. यह पूरा वाकया कैमरा पर भी कैद हो गया.
वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठने लगे कि क्या वैभव के खिलाफ कार्रवाई होगी? टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 17 जून को मैच खेलने उतरी, तब तक किसी तरह की सजा नहीं सुनाई गई. इसी बीच संजय मांजरेकर ने इस पूरे मामले को लेकर X पर अपनी राय रखी.
संजय को लगता है कि वैभव को अनुशासन सिखाने के लिए उन्हें टीम से ड्रॉप किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर वह टीम को कोच होते तो यही करते. संजय ने लिखा,
अगर मैं इंडिया ए का कोच या मैनेजर होता तो मैं अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप करता. सिर्फ इसलिए, ताकी उन्हें पता चले कि चाहे कोई कितना भी उकसाए, खिलाड़ी को फील्ड पर ऐसा नहीं करना चाहिए.
इससे पहले टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने कहा था कि वैभव को किसी ने उकसाया है. उन्होंने बताया,
देवजीत सैकिया ने भी दी सलाहवह बेहद सरल और शांत लड़का है. हमें नहीं पता कि क्या हुआ. लेकिन मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर वहां वैभव को किसी ने उकसाया होगा. हालांकि, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी. मुझे यकीन है कि टीम के अनुभवी कोच मौजूद हैं, जो उसे समझाएंगे.
इसके अलावा BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने भी मुद्दे को लेकर वैभव को सलाह दी है. उनका कहना है कि इतने बड़े टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को बस अपने खेल पर फोकस करना चाहिए. बाकी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नही.
देवजीत ने इस मामले को लेकर वैभव सूर्यवंशी से बात नहीं की है. उन्होंने यह काम टीम मैनेजमेंट पर छोड़ा है, जो फिलहाल श्रीलंका में है.
इतना हंगामा किस घटना को लेकर मच रहा है, आपको वह भी बता देते हैं.
आपको बता दें कि यह पूरा मामला इंडिया और श्रीलंका ए के बीच खेले गए मुकाबले का है. सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए. भारत की ओर से बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी उतरे. इंडियन टीम इस ओवर में केवल 9 रन ही बना सकी, और मैच हार गई.
यह भी पढ़ें- IPL में छक्के छुड़ाने वाले वैभव श्रीलंका में रनों को तरसे, 5 मैचों में एक फिफ्टी नहीं मार पाए
इसके बाद श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलंबागे ने वैभव को स्लेज करते हुए सेंड ऑफ दे दिया. इस पर वैभव भड़क गए. वापस जा रहे वैभव पीछे मुड़े और विशेन को धक्का मारते हुए दिखाई दिए. इसके बाद श्रीलंका के विकेटकीपर ने दोनों को अलग किया.
वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

















