E20 फ्यूल की वजह से गाड़ियों में आ रही दिक्कतों को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि E20 फ्यूल ने 2023 से पहली की पेट्रोल गाड़ियों में आधी से ज्यादा गाड़ियों का माइलेज गिराया था. अब एक और सर्वे आया है जिसमें शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने माना (56% owners of pre-2023 vehicles report mileage issues) है कि पुरानी पेट्रोल गाड़ियों के एक बड़े हिस्से को एफ़िशिएंसी, परफ़ॉर्मेंस और मेंटेनेंस से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. 22 हजार से भी ज्यादा लोगों के बीच LocalCircles की ओर से किए गए सर्वे में कई बातें पता चली हैं.
सर्वे में दावा- 'E20 फ्यूल की वजह से 56% गाड़ियों माइलेज गिरा, मेंटेनेंस का खर्चा भी बढ़ा'
E20 फ्यूल की वजह से गाड़ियों में आ रही दिक्कतों को लेकर एक और सर्वे आया है. सर्वे में 50 फीसदी से ज्यादा गाड़ी मालिकों ने (56% owners of pre-2023 vehicles report mileage issues) माना है कि उनकी 2023 से पहली की पेट्रोल गाड़ियों में एफ़िशिएंसी, परफ़ॉर्मेंस और मेंटेनेंस से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं.


सर्वे के मुताबिक:
# 56 फीसदी लोगों का मानना है कि 2023 से पहली खरीदी गई उनकी गाड़ी में माइलेज या फ़्यूल एफ़िशिएंसी में कमी आई है.
# 43 फीसदी लोगों ने इंजन की परफ़ॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं का ज़िक्र किया, जैसे कि पावर कम होना, नॉकिंग या रफ़ आइडलिंग.
# 34 फीसदी यूजर्स ने रिपेयर और मेंटेनेंस की लागत में बढ़ोतरी के बारे में बताया है.
# 20 फीसदी गाड़ी मालिकों को फ्यूल सिस्टम में खराबी का सामना करना पड़ रहा है.
# 19 फीसदी गाड़ियों में इंजन के ज्यादा गर्म होने की बात भी सामने आई है.
# 19 फीसदी यूजर्स को अपनी गाड़ी में कई तरह की दिक्कतों से रूबरू होना पड़ा है.
देश के 302 जिलों में लोगों से उनकी गाड़ी में 2025 की शुरुआत से आ रही मुख्य समस्याओं के बारे में पूछा गया था. हालांकि सर्वे में शामिल 26 फीसदी लोगों को फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन 16 फीसदी यूजर्स को गाड़ी में थोड़ी बहुत दिक्कतें आना स्टार्ट हो गई हैं. बताते चलें कि जून के पहले हफ्ते में भी 'लोकलसर्कल्स' ने 2023 से पहले की गाड़ियों में E20 फ्यूल से जुड़े असर पर सर्वे किया था. सर्वे में शामिल 42000 से ज्यादा पेट्रोल गाड़ियों के मालिकों में से 52 फीसदी ने 2025 की शुरुआत से माइलेज कम होने और मरम्मत का खर्च 5,000 से 25,000 तक होने की बात कही थी.
E20 से E85सरकार ने 1 अप्रेल 2026 से देश में E20 फ्यूल अनिवार्य कर दिया है. E22, E25, E27 और E30 फ्यूल के लिए नए मानक जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही फ्लेक्स फ्यूल (E85) का पहला पंप भी दिल्ली में ओपन कर दिया है.
वीडियो: G7 समिट में बोले ट्रंप, 'अमेरिका न होता तो इजराइल भी न होता'

















