देशभर में NEET एग्जाम के पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. इस मुद्दे को शिखर धवन, सलमान खान, और आलिया भट्ट जैसे स्टार्स ने अपना समर्थन दिया है. अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza on student protests) ने भी अपनी आवाज उठाई है. सानिया ने छात्रों के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि हिंसा के लिए समाज में कोई जगह नहीं है.
‘हिंसा की कोई जगह नहीं…’, सानिया मिर्जा ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
सानिया ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उनकी चिंताओं का समाधान निकाला जाना चाहिए और एजुकेशन सिस्टम में जरूरी सुधार किए जाने चाहिए.

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि छात्र देश का भविष्य हैं. उन्होंने कहा,
“जिन छात्रों ने सालों की मेहनत के बाद NEET जैसे एग्जाम की तैयारी की है, उनके दिल की हालत देखकर मेरा दिल दुखी हो रहा है. अब वो अनिश्चितता में जी रहे हैं.”
सानिया ने जोर देकर कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए. उनकी चिंताओं का समाधान निकाला जाना चाहिए और एजुकेशन सिस्टम में जरूरी सुधार किए जाने चाहिए. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा,
“हमारे समाज में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हम सबको मिलकर एक शांतिपूर्ण और अच्छा समाधान निकालना चाहिए, जो हमारे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करे.”
ये बयान ऐसे समय में आया है जब बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियां छात्रों के समर्थन में आगे आ रही हैं. दिल्ली के जंतर मंतर पर हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और रचित सिंह जैसे एक्टर्स ने प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर समर्थन दिया. मुंबई में इमरान खान भी छात्रों के साथ मार्च में शामिल हुए. सलमान खान, आलिया भट्ट, इब्राहिम अली खान, रितेश-जेनेलिया देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर, दिलजीत दोसांझ, विशाल दादलानी, शबाना आजमी, प्रकाश राज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कई स्टार्स ने भी छात्रों के पक्ष में बयान दिए हैं. कई ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और सरकार से जवाबदेही और एजुकेशन सिस्टम में सुधार की मांग की है.
ये भी पढ़ें- मम्मी BJP सपोर्टर, दोस्त नाराज, लड़कर आई... लड़की ने CJP प्रोटेस्ट के लिए सबसे लोहा लिया
NEET 2026 पेपर लीक विवाद ने पूरे देश में हंगामा मचा रखा है. लाखों छात्र सालों से सपना देखते हैं कि डॉक्टर बनकर देश की सेवा करेंगे. लेकिन पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के कारण उनका भविष्य अधर में लटक गया है. छात्र शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांगें रख रहे हैं. वो पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता चाहते हैं.
सानिया ने अपील की है कि सभी पक्ष मिलकर बातचीत से समस्या हल करें. हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती. छात्रों का भविष्य देश का भविष्य है. अगर उनकी समस्याएं सुलझाई जाएंगी तो न सिर्फ युवा खुश होंगे, बल्कि पूरा देश मजबूत बनेगा.
वीडियो: CJP Protest में अभिजीत दिपके की तबियत खराब, X क्या लिखा?













