The Lallantop

लाल रंग के ऑटो पर फिदा हुआ ब्रिटिश कपल, भारत से 'उठा' ही ले गए

ब्रिटिश कपल हेलेन और मिक ने भारत में 75 दिन तक अपने बजाज ऑटो-रिक्शा से सफर किया. प्यार से 'टिम्मी द टिन कैन' नाम दिए गए इस ऑटो को अब समुद्री रास्ते से ब्रिटेन पहुंचाया गया है. उद्योगपति हर्ष गोयनका ने इसकी कहानी शेयर की.

Advertisement
post-main-image
कपल ने ऑटो को ब्रिटेन पार्सल करवा लिया (COURTSEY- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्रिटिश कपल हेलेन और मिक ने भारत में 75 दिन बिताकर अपने ऑटो रिक्शा 'टिम्मी द टिन कैन' को समुद्री रास्ते से ब्रिटेन भेजा।
  • उन्होंने भारत की सड़कों पर 4,218 किलोमीटर का सफर तय किया और छुट्टियों के अंत में ऑटो रिक्शा साथ लेकर ब्रिटेन लौटने का निर्णय लिया।
  • अब वे ब्रिटेन में वाहन के कागजी कार्यवाही पूरी कर इसे स्थानीय नियमों के अनुसार सड़कों पर चलाने की तैयारी कर रहे हैं।

छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए लोग क्या करते हैं? आमतौर पर लोग जहां घूमने जाते हैं, वहां से फ्रिज मैग्नेट, पोस्टकार्ड या कुछ तस्वीरें साथ लेकर आते हैं. लेकिन एक ब्रिटिश कपल ने अपनी भारत यात्रा को काफी अलग तरीके से यादगार बना दिया है. जिस ऑटो रिक्शा पर बैठकर उन्होंने भारत की गलियां घूमीं. उसे वो अपने साथ ब्रिटेन ले गए. 4 हजार 218 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद हेलेन और मिक नाम के ब्रिटिश कपल का दिल इस ऑटो रिक्शा पर आ गया. अपनी इस प्यारी सवारी को उन्होंने 'टिम्मी द टिन कैन' (Timmy the Tin Can) नाम दिया था और अब उनकी Timmy the Tin Can पार्सल के जरिए ब्रिटेन पहुंच गई है. उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस कपल की कहानी शेयर की है.

Advertisement
ऑटे से घूमा पूरा इंडिया

हेलेन और मिक ने भारत में 75 दिन बिताए और अपने टिमी ऑटो के साथ कई शहरों और प्रदेशों की यात्रा की. इनमें आगरा का ताजमहल भी शामिल है. इसके अलावा कपल ने चेन्नई तक का सफर इसी ऑटो से तय किया. लाल-काले रंग का ये बजाज ऑटो-रिक्शा उनके लिए सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं बल्कि उससे कहीं बढ़कर कुछ बन गया था. इसके आगे के हिस्से पर उन्होंने कार्टून जैसी आंखें और एक प्यारी सी मुस्कान भी बना दी थी. 

Advertisement

जब छुट्टियां खत्म हुईं तो इस जोड़े के सामने एक सवाल खड़ा हो गया. सवाल ये कि 'टिम्मी' का क्या किया जाए? 

हेलेन और मिक इतने लंबे सफर के बाद इसे भारत में ही नहीं छोड़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसे ब्रिटेन भिजवाने का फैसला किया. हालांकि, घर वापसी का यह सफर किसी आम सड़क यात्रा से कहीं ज्यादा लंबा रहा. छह महीने के इंतजार के बाद 23 अक्टूबर 2026 को यह जोड़ा लंदन गेटवे पोर्ट पर 'टिम्मी' के स्वागत के लिए पहुंचा. ब्रिटेन तक समुद्री रास्ते से पहुंचने से पहले इस ऑटो ने भारत की सड़कों पर हजारों किलोमीटर का सफर तय किया था.

हर्ष गोयनका ने शेयर किया वीडियो

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर इस अनोखी कहानी को शेयर किया. उन्होंने ब्रिटेन में इस भारतीय तीन-पहिया वाहन के पहुंचने पर लिखा,

Advertisement

एक भारतीय तीन-पहिया वाहन ब्रिटेन पहुंच गया! भारत की सड़कों से लेकर ब्रिटेन की गलियों तक, क्या शानदार सफर रहा है.

(यह भी पढ़ें: ड्राइवर ने चलता ऑटो छात्रा को थमा दिया, खुद बगल में बैठा रहा, वीडियो देख भड़क जाएंगे)

अब 'टिम्मी' सुरक्षित ब्रिटेन पहुंच चुका है. लेकिन दुनिया के उस पार इसके नए रोमांच शुरू होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. हेलेन और मिक को अभी कुछ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि यह वाहन ब्रिटेन के नियमों के हिसाब से हो, ताकि वे इसे वहां की सड़कों पर चला सकें. भारत के ट्रैफिक से गुजरने और हजारों किलोमीटर का सफर तय करने से लेकर लंदन के बंदरगाह तक पहुंचने तक 'टिम्मी' का यह सफर वाकई एक यादगार कहानी है. 

वीडियो: झांसी की पहली महिला ऑटो ड्राइवर अनीता चौधरी की मौत, हत्या के पीछे कौन?

Advertisement