The Lallantop

'वानखेड़े खामोश रहेगा', सैम करन ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल दोहराने का दावा कर दिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. करन का कहना है कि उनकी टीम भारतीय फैंस को शांत करने में कामयाब होगी.

Advertisement
post-main-image
सैम करन लंबे समय से भारत में खेल चुके हैं. (Photo-PTI)

साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले पैट कमिंस ने कहा था कि वह भारतीय फैंस से भरे अहमदाबाद स्टेडियम को शांत कर देंगे. पैट कमिंस ने जो कहा था वही हुआ था. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय फैंस से पूरा स्टेडियम भरा हुआ था. लेकिन टीम इंडिया फाइनल मुकाबला हार गई. मैच खत्म होने से पहले ही आधा स्टेडियम खाली हो गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अब ऐसा ही दावा किया है इंग्लैंड के सैम करन ने. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाना है. करन का कहना है कि उनकी टीम भारतीय फैंस को शांत करने में कामयाब होगी.

करन ने दिया कमिंस वाला बयान

वानखेड़े स्टेडियम पर भारत के फैंस का शोर रहेगा लेकिन करन को ‘पता है’ कि उन्हें खामोश कैसे करना है. उन्होंने कहा,  

Advertisement

“यह शानदार स्टेडियम है. मुझे यकीन है कि बृहस्पतिवार की रात यह स्टेडियम खामोश रहेगा. भारतीय टीम शानदार है लेकिन हमारे ज्यादातर खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ आईपीएल में खेला है. हम किसी चीज से डरे हुए नहीं हैं. दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर रोमांचित होंगी.”

'भारत से कुछ छिपा हुआ नहीं'

सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिए नहीं है. करन ने वानखेड़े स्टेडियम पर इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा,

''इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं इसलिए कुछ छिपा नहीं है. हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन का समय है जिससे हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी. इन स्टेडियम में हम इतना खेल चुके हैं कि अलग अलग हालात की आदत हो गई है."

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईरान संकट का असर फुटबॉल पर, एएफसी एशियन कप में महिला टीम ने नहीं गाया राष्ट्रगान 

इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा है. उसने नेपाल को बमुश्किल चार रन से हराया. सुपर आठ में पाकिस्तान को दो विकेट से मात दी. इसे लेकर करन ने कहा,  

“पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता. यह विश्व कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखाएंगे.”

इंग्लैंड ने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में दस विकेट से हराने के बाद खिताब जीता था, जबकि भारत ने 2024 में इंग्लैंड को 78 रन से हराने के बाद खिताब जीता था.

वीडियो: बंगाल में 'खेला होबे' का खेल शुरू? ममता बनर्जी ने किस भाजपा नेता को अवॉर्ड दिया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement