फीफा वर्ल्ड कप 2027 में जितनी चर्चा खिलाड़ियों की हो रही है, उतनी ही चर्चा रेफरीज की भी हो रही है. कई मैचों के बाद रेफरी अपने फैसले को लेकर चर्चा में आए. खासतौर पर अर्जेंटीना के मुकाबलों में कई बार रेफरी सुर्खियों में रहे. एक बार फिर ऐसा हुआ है. मैच अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी और रेफरी हाओ पिनहेरियो के बीच तीखी बहस होती दिखाई दी. इस बहस को लेकर काफी चर्चा हुई, खासतौर पर इस वजह से कि हाओ पुर्तगाल के रहने वाले हैं. वही देश जहां से मेसी के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं.
पुर्तगीज रेफरी पिनहेरियो ने की मेसी की बेइज्जती? दोनों के बीच बहस का वीडियो वायरल
FIFA World Cup 2026 Quarter Finals Arg vs Sui : मैक अलिस्टर, जूलियन अल्वारेज और लाउतारो मार्टिनेज के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3-1 से हराया. टीम ने अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड से होगा.

फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से था. पहले हाफ में स्विट्जरलैंड को फ्री किक मिली. वह फ्री किक के लिए तैयार हो रहे थे और अर्जेंटीना की डिफेंसिव लाइन भी तैयारी में थी. तभी रेफरी ने मेसी को थोड़ा पीछे होने को कहा ताकि जरूरी दूरी बनी रहे. पिनहेरियो ने जिस तरह मेसी को हटने को कहा, वह बात इस अर्जेंटीनी स्टार को पसंद नहीं आई.
वह अपनी जगह से हटे और रेफऱी के पास आ गए. मेसी काफी गुस्से में नजर आए. उन्होंने रेफरी से कहा,
मेसी को नहीं मिली वॉर्निंगमुझसे तमीज से बात करो. मेरा अपमान मत करो. ढंग से बात करो क्योंकि मैं भी तमीज से बात कर रहा हूं.
मेसी भले ही नाराज थे, लेकिन उन्होंने कोई भी गलत जेशचर नहीं किया. हाथ पीछे रखकर रेफरी से बात की. रेफरी ने भी मेसी को इस बात के लिए कोई वॉर्निंग नहीं दी. लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया. इस मैच में लियोनल मेसी गोल नहीं कर पाए. इसके साथ ही उनकी नौ मैचों से लगातार गोल करने की स्ट्रीक टूट गई.
यह भी पढ़ें- कौन हैं विंबलडन की नई चैंपियन लिंडा नोस्कोवा? 21 की उम्र में रचा इतिहास, जानें उनका पूरा सफर
पिनहेरियो पुर्तगाल के प्रमुख रेफरी में से एक हैं. उन्होंने यूरोप के टॉप अधिकारियों के बीच अपनी जगह बनाई है. 38 साल के पिनहेरियो ने 2015 में पुर्तगाल के टॉप डिवीज़न में अपना डेब्यू किया और एक साल बाद उन्हें FIFA बैज मिला. तब से, उन्होंने UEFA चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग और 2025 UEFA सुपर कप में रेफरी की भूमिका निभाई है. इसी वजह से उन्हें 2026 FIFA वर्ल्ड कप के लिए चुना गया है.
मैच की बात करें तो, जूलियन अल्वारेज और लाउतारो मार्तिनेज के लेट गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया. टीम अब वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा. इंग्लिश टीम भी इस वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में है. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने नॉर्वे को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
वीडियो: भारत बनाम इंग्लैंड के मैच में क्या हुआ?













