The Lallantop

बांग्लादेश का 'शाना' रनआउट, गुस्साए पाकिस्तानी बैटर ने ग्लव्स-हेलमेट मैदान पर फेंक दिए

गेंद सलमान के पैरों के पास थी. वह नीचे झुक कर गेंद उठाने गए. इसी समय मिराज ने गेंद उठाई और स्टंप्स पर मार दी. गेंद जैसे ही स्टंप्स से टकराई मिराज ने रनआउट की अपील की. अंपायर्स भी फैसले को लेकर असमंजस में थे, इसलिए उन्होंने थर्ड अंपायर को रेफर किया.

Advertisement
post-main-image
सलमान अली आगा के आउट होने पर हुआ विवाद. (Photo-Screengrab)

क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसा कुछ होता है जो फैंस के साथ-साथ दिग्गजो को भी कंफ्यूज कर देता है. पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे में ऐसा ही कुछ हुआ. सलमान अली आगा विवादित तरीके से आउट हुए. फील्ड अंपायर को भी थर्ड अंपायर की मदद लेनी पड़ी. मेहदी हसन मिराज की गेंद पर आउट होने के बाद सलमान बहुत गुस्से में दिखाई दिए. इस घटना के बाद एक बार फिर खेल भावना की बहस शुरू हो गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सलमान के आउट होने पर विवाद

घटना मैच के 39वें ओवर की है. मिराज ने गेंद कराई तब स्ट्राइक पर मोहम्मद रिजवान थे. रिजवान ने गेंदबाज की ओर ही शॉट खेला. उस समय नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े सलमान अली आगा क्रीज से आगे निकल चुके थे. गेंद उनके पास पहुंची. मिराज गेंद रोकने की कोशिश में सलमान के काफी करीब आ गए और मामूली रूप से टकरा गए. 

गेंद सलमान के पैरों के पास थी. वह नीचे झुक कर गेंद उठाने गए. इसी समय मिराज ने गेंद उठाई और स्टंप्स पर मार दी. गेंद जैसे ही स्टंप्स से टकराई मिराज ने रनआउट की अपील की. अंपायर्स भी फैसले को लेकर असमंजस में थे, इसलिए उन्होंने थर्ड अंपायर को रेफर किया.

Advertisement

थर्ड अंपायर ने तमाम रीप्ले के बाद सलमान को आउट दे दि दिया. मिराज इस समय सलमान को अपनी बात समझाते हुए नजर आए. जैसे ही स्क्रीन पर आउट फ्लैश हुआ सलमान और नाराज हो गए. उन्होंने अपना हेलमेट और ग्लव्स जमीन पर फेंके और फिर मैदान से बाहर जाने लगे. 

 

Advertisement
क्या है नियम? 

नियमों के मुताबिक कोई भी बल्लेबाज गेंद के 'प्ले' (डेड होने तक) में रहते हुए नहीं छू सकता. अगर कोई ऐसा करता है तो इसे 'ऑब्सट्रकटिंग द फील्ड' माना जाता है. मिराज गेंद को पकड़ने जा रहे थे और इसी बीच सलमान गेंद उठाने लगे. जबकि गेंद प्ले में थी. साथ ही वह क्रीज से बाहर भी थे. इसी कारण मिराज का उनको रनआउट करना नियमों के अधीन ही माना गया. 

अगर सलमान रनआउट नहीं हो पाते, तो भी बांग्लादेश के खिलाफ 'ऑब्सट्रकटिंग द फील्ड' के तहत अपील कर सकता था. तब भी सलमान को आउट ही माना जाता. 

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दिया 275 का लक्ष्य

पाकिस्तान ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को 275 रन का टारगेट दिया. ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पाकिस्तानी टीम ने 47.3 ओवर में 274 रन पर ऑलआउट हो गई. ओपनर सदाकत माज ने 46 बॉल पर 75 रनों की पारी खेली. इस पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. कप्तान सलमान अली आगा ने 62 बॉल पर 64 रन बनाए. पाकिस्ताव को पहले वनडे में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

वीडियो: ईरान के राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री मोदी ने क्या बात की?

Advertisement