The Lallantop

टिकट बुक करेगा, कॉल पर बात भी खुद करेगा... पहला AI फोन लॉन्च, ऐप्स का झंझट ही खत्म

स्टेपएक्स नियो (StepX Neo) है तो फोन ही मगर इसमें ऐप्स वाला सिस्टम नहीं है. ऐप्स की जगह इसमें चैट बॉट के जैसे एजेंट होंगे। जो फोन उठाकर सिर्फ जवाब नहीं देंगे बल्कि यूज़र्स के लिए खुद ही टास्क भी पूरा करेंगे है. आइए सब जानते हैं.

Advertisement
post-main-image
StepX Neo एक Agentic Phone है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चीनी कंपनी स्टेपफन ने दुनिया का पहला पूरी तरह एजेंटिक AI फोन स्टेपएक्स नियो लॉन्च किया है, जो Step AOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और AI एजेंट Amoo AI से लैस है।
  • StepX Neo फोन के लॉन्च का कारण AI के समेकन के साथ एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम बनाना है, जो पारंपरिक एंड्रॉयड और iOS पर निर्भर नहीं है और एजेंट के माध्यम से कार्य संचालित करता है।
  • इस फोन के लॉन्च से AI एजेंट आधारित फोन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और 2024 के अंत तक चीन में फोन उपलब्ध होगा, जो पारंपरिक स्मार्टफोन की तकनीक में बदलाव ला सकता है।

दुनिया का पहला AI फोन लॉन्च हो गया है. चीनी कंपनी स्टेपफन (StepFun) ने स्टेपएक्स नियो (StepX Neo) फोन लॉन्च किया है जो दुनिया का पहला Agentic Phone है जो पूरी तरह लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर बेस्ड है. माने इसमें कोई एंड्रॉयड या iOS नहीं है, बल्कि ये खुद के ऑपरेटिंग सिस्टम Step AOS पर चलता है, जिसमें पहले से ही एक एआई एजेंट यानी Amoo AI बिल्ट-इन होता है. आप कहोगे ये तो दूसरा हुआ क्योंकि Nubia M153 भी तो ऐसा ही है. नहीं जनाब. वो आधा Agentic Phone है. हम आपको पूरी बात बताते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
StepX Neo क्या है?

चीनी कंपनी का ये डिवाइस है तो फोन ही मगर इसमें ऐप्स वाला सिस्टम नहीं है. ऐप्स की जगह इसमें चैट बॉट के जैसे एजेंट होंगे जो फोन उठाकर सिर्फ जवाब नहीं देंगे, बल्कि बल्कि यूज़र्स के लिए खुद ही टास्क भी पूरा करेंगे है. जैसे स्क्रीन देखना, ऐप्स ऑपरेट करना, टिकट बुक करना या बार-बार पूछे बिना किसी मल्टी-स्टेप काम को भी सही तरीके से पूरा करना. आमतौर पर साधारण या पारंपरिक फोन में ऐप्स को लोग खुद ऑपरेट करते हैं, लेकिन एजेंटिक फोन में सबकुछ आपका एआई असिस्टेंट ही हैंडल करता है. कंपनी के मुताबिक, Step AOS को पारंपरिक एंड्रॉयड (Android) जैसे सिस्टम की तरह ऐप-सेट्रिंक नहीं, बल्कि पूरी तरह से एजेंट सेंट्रिक बनाया गया है, जिसमें मेमोरी, डिसीज़न-मेकिंग और सिक्योरिटी तीनों को अलग से डिज़ाइन किया गया है.

Advertisement
StepX Neo की कीमत क्या है?

रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में एक Nothing फोन जैसे सेकंडरी बैक स्क्रीन भी है. स्टेपफन में Ctrip, Alipay, Didi, Meituan, Baidu, JD.com और WPS जैसे बड़े ऐप्स के साथ पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में नहीं बताया है. डिवाइस इस साल के आखिर तक चीन में लॉन्च हो सकता है. 

Nubia M153 क्या था?

2025 में लॉन्च हुआ फोन Nubia M153 भी एजेंटिक एआई फोन है जिसे  ByteDance (TikTok की पैरेंट कंपनी) ने भी ZTE के साथ मिलकर बनाया है. मगर उसमें कंपनी ने अपने एआई असिस्टेंट Doubao AI को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में डीपली इंटीग्रेट किया गया था. माने वो पूरी तरह से एक एआई ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं था. वहीं, StepX का दावा है कि उनका Step AOS एक नेटिव ऑपरेटिंग सिस्टम है जो खास तौर पर AI agents के लिए बनाया गया है.

कंपनी का दावा है कि StepX Neo में Amoo AI को हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और AI मॉडल्स के साथ बहुत जबर तरीके से इंटीग्रेट किया गया है. कंपनी का कहना है कि StepX Neo फोन 1+N मॉडल आर्किटेक्चर (एक बड़ा पावरफुल मॉडल + कई छोटे फास्ट मॉडल्स) इस्तेमाल करता है, जो एजेंटिक टास्क्स के लिए ज्यादा स्मार्ट और तेज़ है. इसलिए StepFun अपने इस फोन को दुनिया का पहला फुली एजेंटिक एआई फोन कह रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: ChatGPT वाले सैम ऑल्टमैन खुद का स्मार्टफोन ला रहे, बिना ऐप्स के चलेगा, बस एक दिक्कत है

Open AI भी फोन बना रही

अमेरिका की एआई कंपनी OpenAI भी Qualcomm और MediaTek के साथ मिलकर एक कस्टम चिप बना रही है, जो ऐप्स की जगह पूरी तरह AI एजेंट पर आधारित इंटरफेस देगा. पहले ऐसा बताया गया था कि इस चिप के मास प्रोडक्शन की शुरुआत 2028 तक होगी, लेकिन हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 2027 की पहली छमाही तक फास्ट-ट्रैक किया जा रहा है. जो भी हो, तकनीक की दुनिया में एक नई रेस शुरू हो गई है. अब एजेंटिक एआई फोन का भी युग शुरू हो गया है. 

वीडियो: Ethanol वाला फ्यूल भी सस्ता नहीं, E20 पर इतना ज़ोर क्यों दे रही सरकार?

Advertisement