इंडियंस विमेंस टीम की नई सेंसेशन क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) ने लॉर्ड्स पर इतिहास रच दिया. उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट चटकाए. लॉर्ड्स पर पहली बार विमेंस टेस्ट खेला जा रहा है. होम ऑफ क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले बॉलर्स का नाम ऑनर बोर्ड पर लिखा जाता है. यह लॉर्ड्स की वर्षों से परंपरा रही है. ट्रेडिशन के अनुसार, अब क्रांति गौड़ का नाम भी लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा.
लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर अब क्रांति गौड़ का भी होगा नाम!
टीम इंडिया की पेसर क्रांति गौड़ (Kranti Gaud) ने लॉर्ड्स मे खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट में इतिहास रच दिया. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पार में 5 विकेट चटकाए. अब उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा.

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन में ऑनर बोर्ड वर्षों से लगा है. ऑनर बोर्ड पर उन क्रिकेटर्स का नाम लिखा जाता है, जो मैच में सेंचुरी लगाते हैं, या पारी में 5 विकेट लेते हैं. ऑनर बोर्ड पर नाम लिखने की परंपरा टेस्ट और वनडे में की गई परफॉर्मेंस तक सीमित है.
पहले ऑनर बोर्ड पर सिर्फ मेंस क्रिकेटर्स के नाम लिखे जाते थे. लेकिन, 2019 में MCC ने महिला क्रिकेटर्स के नाम भी ऑनर बोर्ड पर लिखने की मंजूरी दी.
लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर आन्या श्रुबसोल, क्लेयर टेलर, साराह टेलर,कारोलिन एटकिंस, कैथरीन ब्रंट और लिसा कीटली जैसे महिला क्रिकेटर्स के नाम पहले से दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर वो कर दिया, जो सचिन-विराट भी नहीं कर पाए!
अब इन महिला क्रिकेटर्स के साथ क्रांति गौड़ का नाम भी ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा . क्रांति के लिए यह उपलब्धि विशेष है. क्योंकि, उन्होंने यह अचीवमेंट टेस्ट मैच में हासिल की है.
क्रांति गौड़ का ताल्लुक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैं. 11 अगस्त 2003 को उनका जन्म हुआ. क्रांति को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था. उन्होंने टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था. शुरुआत में वह लड़कों के साथ खेलती थीं.
कुछ साल बाद, जब क्रांति बड़ी हुईं तो उन्होंने अपने भाई के साथ आसपास के टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने लगीं. लेकिन, इस दौरान उन्हें चुनौतिया का सामना भी करना पड़ा.
कुछ समय पहले BBC से बात करते हुए क्रांति ने बताया था कि लड़कों के साथ खेलने पर उन्हें मां से डांट सुनने को मिलती थी. मां कहती थीं यह तो लड़कों का खेल हैं. लेकिन धीरे-धीरे मां की समझ में आया कि लड़कियां भी क्रिकेट खेल सकती हैं.
क्रांति लोकल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थीं. इस परफॉर्मेंस का उन्हें इनाम भी मिला. क्रांति गौड़ को साल 2023 में मध्य प्रदेश की अंडर-23 टीम में मौका मिला.
अंडर-23 में उनकी परफॉर्मेंस बढ़िया रही. यहीं से धीरे-धीरे उन्होंने मध्य प्रदेश की सीनियर टीम का सफर तय किया. डोमेस्टिक लेवल पर सीनियर टीम में उनका प्रदर्शन शानदार रहा.
इस दौरान उन्होंने अपनी पेस बॉलिंग से इम्प्रेस किया. उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में बेहतरीन बॉलिंग की. क्रांति, WPL में यूपी वॉरियॉज के लिए खेलती हैं.
क्रांति को मई 2025 में श्रीलंका टूर के लिए पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया. उन्होंने 11 मई 2025 को पहला ODI खेला. इसके बाद, 12 जुलाई 2025 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ T20I डेब्यू किया.
डेब्यू करने के बाद से क्रांति गौड़ लगातार टीम इंडिया के सेटअप का हिस्सा हैं. वह भारतीय महिला टीम को तीनों फॉर्मेट में रिप्रजेंट कर चुकी हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया












