यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर खेले जा रहे टेस्ट में इतिहास रच दिया. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. यास्तिका लॉर्ड्स पर टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली महिला बैटर हैं. उन्होंने 113 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अब 'होम ऑफ क्रिकेट' की परंपरा के मुताबिक, यास्तिका का नाम भी लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. 25 साल की विकेटकीपर बैटर यास्तिका भाटिया की यह पहली टेस्ट सेंचुरी है.
लॉर्ड्स टेस्ट में सेंचुरी! क्रांति के बाद यास्तिका ने भी ऑनर बोर्ड पर लिखवाया नाम
टीम इंडिया (Team India) की बैटर यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने लॉर्ड्स पर खेले जा रहे महिला टेस्ट में शानदार सेंचुरी लगाई. वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शतक लगाने वाली पहली महिला हैं. अब उनका नाम भी ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा.


लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पवेलियन में ऑनर बोर्ड वर्षों से लगा है. ऑनर बोर्ड पर उन क्रिकेटर्स का नाम लिखा जाता है, जो टेस्ट मैच में सेंचुरी लगाते हैं. इसके अलावा, उन बॉलर्स के नाम भी लिखे जाते हैं, जो टेस्ट की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेते हैं. पहले सिर्फ मेंस टेस्ट क्रिकेटर्स के नाम ऑनर बोर्ड पर लिखे जाते थे.
लेकिन, 2019 में MCC ने महिला क्रिकेटर्स के नाम भी ऑनर बोर्ड पर लिखने की मंजूरी दी. तब MCC ने कहा था कि विमेंस ODI में ऐसी परफॉर्मेंस करनी वाली महिला किकेटर्स के नाम भी ऑनर बोर्ड पर लिखे जाएंगे.
टीम इंडिया की पेसर क्रांति गौड़ ने सबसे पहले यह ऑनर बोर्ड पर नाम लिखवाने की उपलब्धि हासिल की. टेस्ट मैच के दूसरे दिन उन्होंने शानदार बॉलिंग करते हुए इंग्लैंड के 5 विकेट चटकाए थे. क्रांति ने इंग्लैंड की पहली इनिंग्स में 37 रन देकर 5 विकेट लिए थे. वह लॉर्ड्स पर महिला टेस्ट में सबसे पहले 5 विकेट लेने वाली बॉलर हैं.
ऑनर बोर्ड पर होगा एक्लस्टन का भी नामइंग्लैंड की लेफ्ट हैंड स्पिनर सोफी एक्लस्टन का नाम भी लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर लिखा जाएगा. उन्होंने भारत की पहली इनिंग्स में जबरदस्त बॉलिंग की.वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफल बॉलर रहीं. उन्होंने टीम इंडिया की पहली पारी में 5 विकेट निकाले.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया में बदलाव, रवि बिश्नोई को मिला सेकंड चांस
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला यह पहला महिला टेस्ट है. बीते 92 साल में दुनियाभर के अलग-अलग ग्राउंड्स पर लगताार टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं. लेकिन, इस दौरान लॉर्ड्स पर महिला टेस्ट का आयोजन नहीं हुआ. इस टेस्ट मैच से पहले 152 विमेंस टेस्ट खेले जा चुके थे. भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच लॉर्ड्स पर खेला जा रहा ये 153वां विमेंस टेस्ट है. विमेंस टेस्ट हिस्ट्री का पहला टेस्ट 28 दिसंबर 1934 को ब्रिस्बेन में खेला गया था.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?








