एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों का जलवा 30 सितंबर को जारी है. विमेंस टीम के बाद कंपाउंड तीरंदाजी में मिक्स्ड टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को शूट ऑफ में हराया. इसी के साथ भारतीय टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का कोटा स्थान भी हासिल कर लिया.
कंपाउंड तीरंदाजी में भारत का दूसरा गोल्ड! मिक्स्ड इवेंट में चिकिता-साहिल को मिला ओलंपिक कोटा
Asian Games 2026 : भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों का जलवा 30 सितंबर को बरकरार है. विमेंस टीम के बाद मिक्स्ड टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया. Sahil Rajesh और Chikitha Taniparthi की जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में साउथ कोरियन जोड़ी को हराया.

चिकिता और साहिल की जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में साउथ कोरिया की जंगयून पार्क और चोई ग्यू को शूट ऑफ के बाद 158-157 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले, भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड को 156-155 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने दमदार शुरुआत की थी. लेकिन, बाद में भारतीय जोड़ी लड़खड़़ा गई. इसके कारण, अंत में मुकाबला 157-157 के स्कोर के कारण शूटऑफ में पहुंच गया. लेकिन, भारतीय जोड़ी ने अपना पेशेंस लूज नहीं किया और 10-10 का स्कोर कर ऑपोनेंट्स को प्रेशर में डाल दिया. प्रेशर में साउथ कोरियन टीम ने गलती कर दी. उनमें से एक ने 9 का स्कोर किया. नतीजा भारत ने शूटऑफ जीत लिया.
ये भी पढ़ें : अजीत आगरकर के बाद कौन हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर?
विमेंस टीम ने भी जीता सोनाये कंपाउंड तीरंदाजी में 30 सितंबर को दूसरा गोल्ड मेडल है. इससे पहले, विमेंस टीम ने भी चीन को रोमांचक मुकाबले में 238-234 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. साथ ही उन्होंने साउथ कोरिया के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली. साउथ कोरिया ने 2014 के इंचियोन एशियन गेम्स में यह स्कोर बनाया था.
ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता और पृथिका प्रदीप की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में दबदबा कायम रखते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं, चीन की टीम में वुनियर, यूए वांग और फांगयाओ वेई शामिल थीं. इससे पहले, सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने साउथ कोरियन टीम को 234-233 के स्कोर से हराया. बाद में पार्क जंगयून, पार्क येरीन और कांग योनसेओ की इसी साउथ कोरियन टीम ने चीनी ताइपे को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता.
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने 2023 में हांगझू एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था. पिछले सत्र में भारत ने कंपाउंड तीरंदाजी में पांच गोल्ड मेडल जीते थे. अब तक दो गोल्ड की रक्षा करने में भारतीय टीम सफल रही है. इसके बाद, 30 सितंबर को मेंस कंपाउंड तीरंदाजी टीम भी सेमीफाइनल में दावेदारी पेश करती दिखेंगी.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार









