The Lallantop

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर बोले वृंदावन के साधु-संत, 'महात्मा के साथ आतंकी जैसा...'

वृंदावन के ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले एक बैठक बुलाई गई. जिसमें साधु संतों ने प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. बैठक में यह भी कहा गया कि साधु-संत के साथ आतंकियों जैसा सलूक हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
प्रेमानंद महाराज (दाएं) के शिष्य की मौत के बाद वृन्दावन के अन्य साधुओं ने की जांच की मांग. (courtesy: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी ने 25 सितंबर को अपने आश्रम के चौथे मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।
  • दीपक लोधी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट कटने और शरीर पर गंभीर चोटों के अलावा पुलिस को उनके कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला, जिससे हत्या की जांच शुरू हुई।
  • मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर वृंदावन के साधुओं ने बैठक बुलाई है, जबकि पुलिस फॉरेंसिक जांच और सवाल-जवाब के जरिए हत्या के संभावित कारणों का पता लगाने में लगी है।

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला और उलझता जा रहा है. 25 सितंबर को प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी ने अपनी जान दे दी थी. दीपक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राइवेट पार्ट कटने और ज्यादा ब्लीडिंग के कारण मौत की बात सामने आई. मामले की जांच के दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक ग्राइंडर भी बरामद हुआ है. इस घटना के बाद अब मथुरा, वृंदावन समेत बाकी राज्यों के साधुओं ने नाराजगी जताई है.

Advertisement

वृंदावन के ललित कुंज आश्रम में धर्म रक्षा संघ के बैनर तले एक बैठक बुलाई गई. जिसमें साधु-संतों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है. धर्म रक्षा संघ की इस बैठक में महंत गंगादास जी महाराज ने कहा, 'उस महात्मा के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार हुआ है. यह काम किसी भले आदमी ने नहीं, बल्कि आतंकी प्रवृत्ति वाले शख्स ने ही किया है.’

क्या है पूरा मामला?

रसिक दुलारी वाराह घाट इलाके की 4 मंजिला गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में 3 महीने से रह रहे थे. बिल्डिंग प्रेमानंद के ट्रस्ट केली कुंज की है. इसमें प्रेमानंद के आश्रम से जुड़े 50 से ज्यादा शिष्य और सेवादार रहते हैं. यह बिल्डिंग उनके पुराने केली कुंज आश्रम से 500 मीटर दूर है. इसी बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से कूदकर रसिक दुलारी ने जान दे दी.

Advertisement

शुरू में ये मामला सिर्फ जान देने से जुड़ा लग रहा था. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ उनके साथियों से पूछताछ की. इसके बाद पुलिस अब हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट कटा, सिर पर गंभीर चोट, प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने जान दी या हत्या हुई?

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उन्होंने अपनी जान देने से पहले खुद को ग्राइंडर से क्षति पहुंचाई थी? इसके पीछे कोई दूसरा कारण तो नहीं था. साथ ही पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीपक के शरीर पर लगी असामान्य चोटें आखिर कैसे आईं. पोस्टमार्टम के मुताबिक दीपक के शरीर पर छह जगह चोटें मिली हैं. उनके पैर की हड्डी टूटी थी, पसली में फ्रैक्चर था और सिर पर भी गंभीर चोट लगी थी.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने दीपक के खून का सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. इससे पता चल सकता है कि उन्होंने घटना से पहले कोई नशीला पदार्थ, जहरीली चीज या कोई दूसरी संदिग्ध चीज का तो सेवन नहीं किया था. पुलिस अब आश्रम से जुड़े कुछ कर्मचारियों और सेवकों से भी पूछताछ कर रही है. 

वीडियो: जैन साधुओं पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को ये सजा दी

Advertisement