वेटरन एक्टर Mukesh Khanna ने Ramayana फिल्म की जमकर आलोचना की है. उन्होंने मूवी के VFX व भगवान राम के रिप्रेजेंटेशन पर सवाल खड़े किए. उनका कहना है मेकर्स ने राम को Salman Khan और Rajinikanth जैसा एक्शन हीरो बना दिया है. बातचीत के दौरान उन्होंने Ranbir Kapoor की कास्टिंग पर भी असहमति जताई है.
"रामायण में रणबीर को सलमान खान-रजनीकांत बना दिया!"
मुकेश खन्ना ने कहा कि VFX से 'रामायण' विदेशों में अच्छी कमाई कर सकती है. मगर भारत में लोग इसे आस्था के आधार पर ही देखेंगे.

बॉलीवुड नाऊ को दिए इंटरव्यू में मुकेश कहते हैं,
"रामायण पर पहले दिन से विवाद है कि ये एक्टर (रणबीर कपूर) बीफ खाता है और इसने एनिमल जैसी फिल्म की है. नॉर्मली कोई एक्टर किसी फिल्म में क्या करता है, इससे किसी को फर्क नहीं पड़ता. लेकिन अगर आप हमारी आस्था से खिलवाड़ करेंगे, खासकर रामायण और महाभारत से, तो वहां लोग ये सवाल करेंगे ही कि आपने इस शख्स को राम क्यों बनाया. कहीं और नहीं पूछेंगे, मगर यहां जरूर पूछा जाएगा."
बातचीत के दौरान मुकेश ने भगवान राम के रिप्रेजेंटेशन को लेकर भी सवाल खड़े किए. वो कहते हैं,
"भगवान राम को फिल्म में धनुर्धर बना दिया है. वो धनुर्धर थे मगर इन्होंने जिस तरह की फाइट सीक्वेंस दिखाई है, वो देखकर मैं हैरान हो गया. मैंने कहा कि श्रीराम पेड़ पर चढ़कर इस तरह धनुष नहीं मार सकते. हमने आज तक ऐसा देखा, पढ़ा और सुना नहीं. कभी ये नहीं देखा कि राम पेड़ पर चढ़कर धनुष चला रहे हैं. अरे खड़े होकर मारो न. लेकिन उनको आपने सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत बना दिया है. ये गलत है."
मुकेश ने कहा कि अगर फिल्म में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम से ज्यादा मैन ऑफ एक्शन बना दिया, तो उन्हें आपत्ति होगी. उनके मन में ये सवाल जरूर आएगा कि अगर राम इतने सक्षम थे तो वो वानरों की मदद क्यों लेते. यही नहीं, उन्होंने फिल्म के स्पेशल इफ़ेक्ट्स पर भी सवाल उठाए. मुकेश ने कहा कि VFX के जरिए ये फिल्म अन्य देशों में अच्छा कमा सकती है. लेकिन भारत में लोग इसे स्पेशल इफ़ेक्ट्स नहीं, बल्कि आस्था के आधार पर मापेंगे. फिर भी, 'रामायण' फिल्म में अब तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला.
रणबीर कपूर पर बात करते हुए मुकेश ने बताया कि 'रामायण' की कास्टिंग देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई थी. मगर वो ये सोचकर चुप रह गए कि रणबीर अच्छे एक्टर हैं. शायद इस रोल में वो कमाल कर दें. मुकेश ने कहा कि एक एक्टर अपनी निजी जिंदगी में क्या खा रहा है और क्या कर रहा है, इससे दूसरों को खास फर्क नहीं पड़ना चाहिए. पर यदि एक्टर की इमेज खराब है और वो राम या कृष्ण का कैरेक्टर करने लगे, तो वो इसके लिए कभी हामी नहीं भरेंगे.
वीडियो: 'रामायण' के इंग्लिश वर्ज़न में ऐसा क्या काट दिया? 30 मिनट कम होने की वजह खुल गई!









