The Lallantop

'DUCKumentary' वाले साहिबजादा फरहान को हार्दिक ने दिखाई सही जगह

पाकिस्तान के ओपनर Sahibzada Farhan को Hardik Pandya ने पहले ही ओवर में शून्य पर आउट कर दिया. इससे पहले, टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए थे.

Advertisement
post-main-image
साहिबजादा फरहान को हार्दिक पंड्या ने पहले ही ओवर में फंसाया. (फोटो-AFP)

पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान. भारत के ख‍िलाफ एश‍िया कप 2025 में तीनों ही मैच में उन्होंने शानदार बैटिंग की थी. औसत 50 के आसपास का था. हालांकि, तीनों ही मैच पाकिस्तान हार गया था. लेकिन, ये बात शायद साहिबजादा फरहान भूल गए थे. इसलिए तो जब पाकिस्तान लौटे तो उन्होंने एक डॉक्यूमेंट्री बनवाई. इसमें वो ये बता रहे थे कि कैसे उन्होंने बुमराह के खि‍लाफ छक्के लगाए. वैसे तो पाकिस्तानी बैटिंग लाइनअप में इस वक्त वो सबसे इन फॉर्म बैटर हैं. लेकिन, भारत के ख‍िलाफ वह खाता भी नहीं खोल पाए. हार्दिक पंड्या ने उन्हें पहले ही ओवर में चलता कर दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हार्दिक ने पहले ओवर में फंसाया

टीम इंडिया के 175 रन के टारगेट को चेज करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने पहले ही ओवर में ओपनर साहिबजादा फरहान का विकेट गंवा दिया. शुरुआती 3 गेंदें डॉट रहने के बाद चौथी बॉल पर फरहान की बाजूएं फड़फड़ाने लगीं. उन्होंने चौथी बॉल पर छक्के के साथ अपनी जंजीरें तोड़नी चाहीं. लेकिन, गेंद सीधी मिडविकेट के ऊपर खड़ी हो गई. रिंकू सिंह पूरी तरह से तैयार थे. उन्होंने गेंद को लपका और फरहान की पवेलियन की राह तय कर दी.

ये भी पढ़ें : सैम अयूब ने पाकिस्तान को बड़ी बेइज्जती से बचा लिया! ईशान, तिलक, हार्दिक को नहीं फंसाते तो क्या होता

Advertisement
फरहान ने ही बनाए थे रन

T20 वर्ल्ड कप में इससे पहले, शुरुआती दोनों ही मैचों में फरहान ने पाकिस्तानी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. उन्होंने पहले मैच में नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ 48 रन, जबकि दूसरे मैच में यूएसए के ख‍िलाफ 73 रन बनाए थे. दोनों ही मैच में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की थी. लेकिन, भारत के ख‍िलाफ वह पहले ही ओवर में आउट हो गए. इसके बाद तो जैसे विकेट की पतझड़ लग गई. पहले सैम अयूब, फिर कप्तान सलमान आगा, और अंत में बाबर आजम. पाकिस्तानी टीम ने पावरप्ले में ही अपने 4 विकेट गंवा दिए थे.

ईशान किशन रहे डिफरेंस मेकर

इससे पहले, टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने शानदार बैटिंग की. उन्होंने महज 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्के लगाए. उनके अलावा तिलक, सूर्या और शि‍वम दुबे ने भी अहम योगदान निभाया. अंत में रिंकू ने भी 20वें ओवर में अपने हाथ खोले. इसके दम पर भारतीय टीम 175 रन बनाने में सफल रही. इस दौरान पाकिस्तान की ओर से सैम अयूब ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट चटकाए. 
 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह का गुस्सा पैपाराजी पर क्यों फूटा?

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement