The Lallantop

पूर्व क्रिकेटर बना नीरज चोपड़ा के लिए खतरा, एशियन गेम्स में देगा कड़ी टक्कर!

Neeraj Chopra की वापसी से पहले जैवलिन की दुनिया में नए नाम की एंट्री हो चुकी है. श्रीलंका के Rumesh Tharanga ने 4 जून 90+ थ्रो करके सबको हैरान कर दिया. वह इस साल बेस्ट थ्रो करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
रुमेश इस साल जैवलिन में सबसे लंबा थ्रो करने वाले खिलाड़ी हैं. (Photo- diamond league x/pti)

इंडियन एथलीट और जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं है. बीते साल हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में वह 8वें नंबर पर रहे. इसके बाद से अब तक वो वापसी नहीं क पाए हैं. नीरज की वापसी कॉमनवेल्थ गेम्स या एशियन गेम्स में होने की उम्मीद है. लेकिन इस बीच जैवलिन की दुनिया में एक नए नाम की एंट्री हो चुकी है. जो नीरज के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक थ्रो से बनाए कई रिकॉर्ड

श्रीलंका के रुमेश तरंगा. जिन्होंने 4 जून को 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो मारके सबको हैरान कर दिया. वह इस साल बेस्ट थ्रो करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

23 साल के रुमेश रोम डायमंड लीग खेलने पहुंचे थे. इस मीट में वर्ल्ड चैंपियन वॉलकॉट केशॉर्न, पीटर एंडरसन, थॉमस रोलर, याकुब वालडेच समेत कई बड़े नाम शामिल हुए. हालांकि नीरज इस मीट का हिस्सा नहीं थे.

Advertisement

रुमेश ने पहले ही थ्रो 84.49 मीटर का मारा. दूसरे थ्रो में उन्होंने 92.72 मीटर अचीव किया. इसके बाद उनके सारे थ्रो फाउल रहे. लेकिन दूसरे थ्रो ने रुमेश को कई लिस्ट में नंबर वन बना दिया. वह इस साल सबसे बड़ा थ्रो करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. 

यही नहीं, रुमेश के ये थ्रो एशिया में सेकंड बेस्ट थ्रो है. दुनिया में यह आठवां बेस्ट थ्रो बन गया है. वह 90+ क्लब में शामिल होने वाले नौवें खिलाड़ी हैं. 

रुमेश ने इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीजन वो सबसे कंसिस्टेंट खिलाड़ियों की लिस्ट में रहे हैं. मार्च के महीने में उन्होंने श्रीलंका का नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था. तब रुमेश ने केनियो क्लासिक में 89.28 मीटर का थ्रो मारा था. पिछले साल भारत में उन्होंने NC क्लासिक में सिल्वर मेडल जीता था.

Advertisement
पूर्व गेंदबाज हैं रुमेश

रुमेश की परफॉर्मेंस तो टॉप नॉच रही है. लेकिन यहां तक आने का उनका सफर काफी इंट्रेस्टिंग है. रुमेश एक तेज गेंदबाज से जैवलिन थ्रोअर बने हैं. उन्होंने जैवलिन से पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था. साल 2012 में पेस बॉलिंग की ट्रेनिंग शुरू की. 2017 तक वह अंडर-18 के लेवल पर टॉप बॉलर भी बन चुके थे. 

2017 में ही श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अंडर-18 के प्लेयर्स के लिए टैलंट हंट आयोजित किया था. जिसमें पहली पोजीशन पर एहसान मलिंगा ने कब्जा किया. एहसान IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हैं. दूसरे स्थान पर रुमेश का नाम था.

पर किसी भी खेल में अपना नाम बनाना इतना आसान नहीं होता. काफी अड़चनें होती हैं. रुमेश को जल्द ही एहसास हुआ कि उनके देश में क्रिकेट में काफी राजनीति होती है. उन्हें लगा कि इस खेल में आगे बढ़ना आसान नहीं है. रुमेश के मुताबिक नेशनल टीम में जाने के लिए टैलेंट के अलावा भी काफी कुछ चाहिए होता है, जो कि उनके पास नहीं था. इसी वजह से उन्होंने क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया. वो जैवलिन को लेकर सीरियस हो गए.

नीरज चोपड़ा का रोल

रुमेश ने जब शुरुआत की तब श्रीलंका में केवल तीन ही ऐसे थ्रोअर थे जिन्होंने 80 मीटर का थ्रो किया था. रुमेश थॉमस रोलर को अपना आइडल मानते थे. वह उनके इंस्टाग्राम पोस्ट और वीडियो को देखकर ट्रेनिंग किया करते थे. रुमेश ने धीरे-धीरे अपने को बेहतर किया. 

2025 में उन्होंने पर्थ क्लासिक में 85.41 मीटर का थ्रो किया. और 85+ क्लब का हिस्सा बन गए. इसी के बाद नीरज चोपड़ा की ओर से रुमेश को NC क्लासिक का इनविटेशन मिला.

इस टूर्नामेंट ने रुमेश के कई सपने पूरे किए. यहां आकर वह पहली बार अपने आइडल थॉमस रोलर से मिले. इस इवेंट में उन्होंने जब पहली बार 80 मीटर क्रॉस किया तो, नीरज ने आकर उन्हें और बेहतर करने के लिए मोटिवेट किया. रुमेश से नीरज ने क्या बोला, इसके बारे में उन्होंने बताया,

जब मैंने 80 मीटर का थ्रो किया तो नीरज मेरे पास आए और कहा कि मैं और बेहतर कर सकता हूं. उन्होंने हमेशा मुझे बड़ी चीजें करने के लिए मोटिवेट किया है.

यह भी पढ़ें- काव्या मारन टीम सेलेक्शन में देती थीं दखल, विदेशी खिलाड़ी का बड़ा दावा 

इतना ही नहीं, जब रुमेश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता उस वक्त भी नीरज ने उन्हें अहम सलाह दी. रुमेश मेडल जीतने के बाद मीडिया से बात करने में हिचक रहे थे. वह ठीक तरह से अंग्रेजी नहीं बोल पा रहे थे. तब नीरज ने आकर उनसे कहा,

जितना बोल सकते हो अंग्रेजी में बोलो. मैंने भी ऐसा ही सीखा है. तुम अभी कई बार पोडियम पर होगे, तो बिना डर के बोलो.

जिस नीरज ने रुमेश को जिंदगी के साथ-साथ जैवलिन का पाठ पढ़ाया, अब वह उनसे भी आगे निकल गए हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में फैंस को वर्ल्ड क्लास कंपटीशन नजर आने वाला है. ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और मौजूदा वर्ल्ड लीड रुमेश तरंगा एक साथ होंगे. ऐसे में देखना होगा कि कौन बाजी मारता है.  

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

Advertisement