क्या IPL टीम के ओनर प्लेयर्स के सेलेक्शन में दखल देते हैं? यह बात अक्सर चर्चा में रहती है. कई तरह की बातें भी सामने आती हैं. इंग्लैंड और SRH के ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन (Liam Livingstone) की मानें, तो IPL टीम मालिक प्लेयर्स के सेलेक्शन में दखल देते हैं. लिविंग्स्टन ने इस मुद्दे पर कई और खुलासे किए हैं.
काव्या मारन टीम सेलेक्शन में देती थीं दखल, विदेशी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Liam Livingstone ने बताया कि IPL 2026 में SRH की टीम में कई बार सिर्फ 3 ओवरसीज प्लेयर्स ही खेले थे. ऐसे में भी उन्हें दरकिनार किया गया.


लियाम लिविंग्स्टन का मानना है कि IPL टीम में उन प्लेयर्स को ज्यादा मौका मिलता है, जो टीम ओनर के चहेते होते हैं. लिविंगस्टन के मुताबिक, SRH की टीम में एक प्लेयर को उनसे ज्यादा तवज्जो दी गई. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि टीम मालिक उस प्लेयर को पसंद करते थे.
लिविंगस्टन ने बताया कि IPL 2026 में SRH की टीम में कई बार सिर्फ 3 ओवरसीज प्लेयर ही खेले थे. ऐसे में भी उन्हें दरकिनार किया गया. लियाम लिविंग्स्टन ने एक पॉडाकास्ट में डेविड लॉयड से बात करते हुए कहा,
मुझे लगता है आपको IPL में तीन तरीके से खेलने को मिल सकता है. आप लॉक हो जाते हैं और आपके लिए सब कुछ सेट हो जाता है. इस साल टीम में सलिल अरोड़ा नाम का लड़का था. सलिल को ऑक्शन में मुंबई इंडियंस लेना चाहती थी. लेकिन, SRH के पास ज्यादा पैसे बचे थे. सनराइजर्स ने उन्हें खरीद लिया. टीम के मालिक उसे पसंद करते थे. इसलिए सलिल के लिए सब कुछ लॉक हो गया.
लिविंग्स्टन ने आगे कहा,
जब SRH की टीम में पैट कमिंस नहीं थे. तब टीम में 3 ओवरसीज प्लेयर खेल रहे थे. मैंने हेड कोच डेनियल विटोरी से पूछा कि सिर्फ 3 ओवरसीज प्लेयर क्यों खेल रहे हैं?
विटोरी ने लिविंग्स्टन को बताया,
सलिल अरोड़ा को टीम ओनर पसंद करते हैं. कमिंस जब वापस आएंगे तो हम अपनी स्ट्रेटजी नहीं बदलेंगे. मुझे पता था कि मैं तब तक नहीं खेलूंगा, जब तक कोई प्लेयर इंजर्ड न हो जाए. जब आपको पता होता है कि आप नहीं खेलेंगे, तो आपकी सोच अलग होती है.
इस दौरान डेविड लॉयड ने पूछा, IPL मालिकों की खास बात क्या है? डेविड लॉयड की इस बात का जवाब लिविंग्स्टन देते, इससे पहले एलेस्टेयर कुक बोल पड़े. कुक ने कहा, ‘बहुत सारा पैसा’.
इस बीच लिविंग्स्टन न कहा,
2 मैच खेले लिविंग्स्टनमुझे नहीं पता कि टीम ओनर पूरी तरह से फैसले लेते हैं या नहीं. लेकिन, उनकी बात मानी जाती है. मुझे लगता है कि इस सीजन विटोरी की तरफ से मेरे लिए सबसे बड़ी बात यही थी. उन्होंने मुझे बताया कि क्या हो रहा है.
IPL 2026 में लिविंगस्टन को दो मैचों में खेलने का मौका मिला. वो सिर्फ 15 रन ही बना पाए. इस सीजन उनका हाईएस्ट स्कोर 14 रन रहा. लिविंगस्टन ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते हैं. लेकिन, IPL 2026 में उनसे बॉलिंग भी नहीं कराई गई.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन का कहर, एक ओवर की 3 गेंदों में पलट दिया टेस्ट मैच!
बता दें, काव्या मारना IPL फ्रेंचाइजी SRH की को-ओनर हैं. IPL 2026 में सनराइजर्स की टीम ने 14 मैच खेले, जिसमें से टीम 9 मैच जीती. SRH एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार गई. टीम ये मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?






















