The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Saim Ayub brilliant bowling against india in t20 world cup match taken wicket Ishan Kishan Tilak Verma and Hardik Pandya

सैम अयूब ने पाकिस्तान को बड़ी बेइज्जती से बचा लिया! ईशान, तिलक, हार्दिक को नहीं फंसाते तो क्या होता

सैम अयूब (Saim Ayub) ने भारत (India) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच (T20 World Cup) में शानदार बॉलिंग की. यह उनकी बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते पाकिस्तान (Pakistan) मैच में वापसी करने में सफल रहा.

Advertisement
pic
15 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 15 फ़रवरी 2026, 10:15 PM IST)
Saim Ayub, Saim Ayub bowling, Saim Ayub bowling against India
सैम आयूब ने भारत के खिलाफ 3 विकेट लिए. (फोटो-AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत (India) के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैच में पाकिस्तान (Pakistan) का कौन सा बॉलर सबसे ज्यादा विकेट लेगा? इस सवाल पर क्रिकेट एक्सपर्ट बहस कर रहे थे. इनमें से ज्यादातर लोगों ने उस्मान तारिक (Usman Tariq) का नाम लिया. तारिक के अलावा किसी-किसी ने अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी और शादाब खान का नाम भी लिया. कुछ का कहना था कि मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) भी कमाल कर सकते हैं. लेकिन इनमें से कोई बॉलर कमाल नहीं कर पाया. इस महामुकाबले में पाकिस्तान के किस बॉलर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए? जवाब है सैम अयूब (Saim Ayub) ने. उनके आगे भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते रहे. यह उनकी शानदार बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते पाकिस्तान ने मैच में वापसी की. 

सैम अयूब ने छकाया

सैम आयूब पाकिस्तान के पार्ट टाइम बॉलर हैं. मैच से पहले यह तय था कि वह बॉलिंग करेंगे. लेकिन, चार ओवर का स्पेल डालेंगे. इस पर शायद किसी को यकीन नहीं होगा. वह पिछले कई महीनों से पावरप्ले में बॉलिंग कर रहे हैं. वह पावरप्ले में कारगर रहे हैं. कप्तान ने उन्हे जब कभी पावरप्ले में गेंद थमाई, तो वह भरोसे पर खरे उतरे. भारत के खिलाफ इस महामुकाबले में भी कैप्टन सलमान अली आगा ने उनसे पावरप्ले में बॉलिंग करवाई.

ये भी पढ़ें : ईशान किशन ने पाकिस्तान को धोया, 27 गेंदों में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी

भारत की पारी का चौथा ओवर सैम अयूब फेंकने आए. उन्होंने काफी कसी हुई बॉलिंग की. इंडियन बैटर्स को उनकी गेंदें खेलने में काफी परेशानी हुई. उन्होंने अपनी गेंदों पर रन बनाने की आजादी नहीं दी. भारतीय बल्लेबाजों ने जब उनके खिलाफ रन बनाने की कोशिश की, तो उन्हें विकेट गंवाना बड़ा. उन्होंने खतरनाक बॉलिंग करते हुए भारत के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी.

मैच में झटके 3 विकेट

सैम अयूब ने इस दौरान सलामी बैटर ईशान किशन को आउट किया. वह लगातार चौके छक्के लगा रहे थे. ईशान जब 77 रन पर थे तब सैम अयूब ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद, उन्होंने धाकड़ बैटर तिलक वर्मा को आउट किया. तिलक ने 25 रन बनाए. फिर पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए हार्ड हिटर हार्दिक पंड्या को भी चलता किया. पंड्या खाता भी नहीं खोल पाए. इस तरह अयूब ने भारत के मिडिल ऑर्डर को कमजोर कर दिया. उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 25 रन देकर 3 विकेट लिए. यह उनकी बॉलिंग का कमाल था, जिसके चलते टीम इंडिया 200 रन तक नहीं पहुंच पाई. भारत 7 विकेट पर 175 रन बना पाया.

5 विकेट ले चुके हैं अयूब

सैम अयूब ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन बॉलिंग कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने पाकिस्तान के लिए वो कर दिखाया, जो उसके रेगुलर बॉलर नहीं कर पाए. जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं. उन्होंने पार्ट टाइमर बॉलर होते हुए यह करिश्मा किया है. इससे पहले, सैम अयूब ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए 2 विकेट लिए थे. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर की कैसी थी शुरुआत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()