The Lallantop

'सबकुछ रिकॉर्ड करें', कॉकरोच पार्टी ने 6 जून के प्रोटेस्ट में आने वालों को क्या गाइडलाइंस दीं?

कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है. इसमें फूल और किताब लेकर आने की बात कही गई है. प्रदर्शनकारियों से धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन और टोपी लगाकर आने की अपील की गई है. वहीं उनको भूखे पेट नहीं आने की हिदायत भी दी गई है.

Advertisement
post-main-image
कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन में आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी की है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए ‘क्या करें और क्या नहीं करें’ की सूची जारी की है, जिसमें सुरक्षा और व्यवहार के निर्देश दिए गए हैं।
  • यह विरोध प्रदर्शन नीट और अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
  • प्रदर्शन के बाद पार्टी ने शांतिपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और किसी भी अव्यवस्था की सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए हैं, जो आंदोलन की नियमितता बनाए रखेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए ‘क्या करें और क्या नहीं करें’ की लिस्ट जारी की है. CJP ने प्रोटेस्ट में आने वालों से तिरंगा इंडा, किताबें और फूल लेकर आने और सनस्क्रीन लगा कर आने को कहा है. साथ ही उन्होंने हर चीज को रिकॉर्ड करने की सलाह दी है. वहीं प्रदर्शनकारियों से भूखे पेट नहीं आने की भी अपील की है. 

Advertisement

क्या-क्या करना है? 

# CJP ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों से 6 जून की सुबह 9 बजे जंतर-मंतर के पास स्थित पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचने का आग्रह किया है.

Advertisement

# प्रदर्शनकारियों से तिरंगा झंडा और एक किताब साथ लाने का भी आग्रह किया गया है, क्योंकि वे शिक्षा और समान अवसर के अधिकार को बढ़ावा दे रहे हैं और उसका समर्थन कर रहे हैं. पार्टी ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से शांतिपूर्ण और बेहद जिम्मेदारी से विरोध प्रदर्शन को रिकॉर्ड करने का भी आग्रह किया है.

# CJP ने प्रोटेस्ट में आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि यदि आप किसी भी तरह का उपद्रव या गलत व्यवहार होते देखते हैं तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें.

# कृपया मौसम के हिसाब से तैयार होकर आएं. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. अपनी सेहत और सुरक्षा का ध्यान रखें. सनस्क्रीन और टोपी पहन कर आएं.

Advertisement

क्या-क्या नहीं करना है?

# पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो तो अकेले नहीं आएं. क्योंकि जब कॉकरोच समूह में आएंगे तो आंदोलन को ज्यादा मजबूती मिलेगी.

# प्रोटेस्ट में आने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे फूल लेकर आएं और फूल को फेंके नहीं पुलिस को सम्मानपूर्वक दें. हम युवाओं के भविष्य की चिंता करने के लिए उन्हें धन्यवाद दें.

# पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से ट्रोल या उकसाने वालों से उलझने से बचने का भी आग्रह किया है.

# CJP ने प्रदर्शनकारियों से भूखे पेट नहीं आने का अनुरोध किया है. क्योंकि पार्टी का मानना है कि क्रांति के लिए नाश्ता जरूरी है.  

विरोध प्रदर्शन क्यों हो रहा है?

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने बताया है कि यह विरोध प्रदर्शन नीट समेत कई परीक्षाओं में गड़बड़ी के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर है. दिपके 6 जून को ही अमेरिका से नई दिल्ली लौटेंगे. इसी दिन वो प्रोटेस्ट करेंगे.

वीडियो: सोशल लिस्ट: कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर मंतर में प्रोटेस्ट, बवाल की आशंका!

Advertisement