The Lallantop

सचिन, सहवाग वाली एलीट लिस्ट में शामिल हुए शुभमन गिल!

Ind vs SL : टीम इंडिया के कप्तान Shubman Gill ने कोलंबो टेस्ट की पहली इनिंग्स में 50 रनों की पारी खेली. इस दौरान वो Sachin Tendulkar, Virender Sehwag वाली एलीट लिस्ट में शामिल हो गए.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल ने कोलंबो में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे कर लिए. (फोटो-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 50 रन बनाते हुए टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे कर लिए, और 26 साल 349 दिन की उम्र में चौथे सबसे यंगेस्ट भारतीय बल्लेबाज बने।
  • इस उपलब्धि के पीछे कारण यह है कि गिल ने पिछले साल गॉल टेस्ट में 7 रनों की कमी के कारण यह माइलस्टोन पूरा नहीं किया था, जबकि इस बार कोलंबो की पिच पर उन्होंने तेजी से रन बनाकर इसे हासिल किया।
  • इस उपलब्धि से गिल ने पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट की प्रतिष्ठित सूची में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, और दिलीप वेंगसरकर के बाद चौथे स्थान पर खुद को स्थापित कर लिया है।

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट में शानदार बैटिंग की. पहली इनिंग्स में उन्होंने 50 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक बड़ी उपलब्ध‍ि हासिल की. वो टेस्ट करियर में 3000 रन पूरा करने वाले चौथे सबसे यंगेस्ट इंडियन बैटर बन गए. इंडियन कैप्टन ने ये उपलब्धि‍ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में हासिल की. ये रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें इस मुकाबले में सिर्फ 7 रनों की दरकार थी. पारी के 23वें ओवर में वो इस माइलस्टोन तक पहुंच गए.

Advertisement

केशारा नुवान्था तब बॉलिंग कर रहे थे. उनकी बॉल गिल के बल्ले का आउटसाइड एज लेकर सीधे बाउंड्री तक चली गई. इसी के साथ वो दिग्गज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग वाली एलीट लिस्ट में शामिल हो गए. 26 साल और 349 दिन की उम्र में गिल ने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे किए. इसी के साथ उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. कपिल ने ये उपलब्धि‍ 26 साल और 356 दिन में हासिल की थी.  

सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन 
उम्रखिलाड़ी
23 साल 228 दिनसचिन तेंदुलकर
26 साल 157 दिनवीरेंद्र सहवाग
26 साल 263 दिनदिलीप वेंगसरकर
26 साल 349 दिनशुभमन गिल
26 साल 356 दिनकपिल देव

ये भी पढ़ें : Yashasvi Jaiswal Fight: आउट होने के बाद फर्नांडो से भिड़े जायसवाल, सेंडऑफ पर खोया आपा

Advertisement

इस एलीट लिस्ट में सबसे आगे दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने महज 23 साल और 228 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं, वीरेंद्र सहवाग को इस माइलस्टोन तक पहुंचने में 26 साल और 157 दिन लगे थे. इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर दिलीप वेंगसरकर हैं. उन्होंने 26 साल और 263 दिन की उम्र में ऐसा किया था. अब गिल इस खास लिस्ट में चौथे नंबर पर विराजमान हैं.  

फिफ्टी बनाकर आउट हुए गिल

हालांकि, गिल गॉल टेस्ट में ही ये उपलब्धि‍ हासिल कर सकते थे. लेकिन, तब वो 7 रन से चूक गए थे. इस बार कोलंबो में उन्हें यहां तक पहुंचने में ज़्यादा समय नहीं लगा. हालांकि, कोलंबो की पिच पर शुरुआत में खाता खोलने में गिल को 13 गेंद लग गए. उन्होंने प्रभात जयसूर्या के ख‍िलाफ चौका जड़कर अपना खाता खोला. वहीं, अगली बाउंड्री पर उन्होंने ये माइलस्टोन हासिल कर दिया.  

टीम इंडिया को शुरुआती झटके लगने के बाद गिल बैटिंग करने उतरे. महज 66 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए थे. लेकिन, इसके बाद गिल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ 120 रनों की पार्टनरशि‍प कर मैच में टीम की वापसी कराई. हालांकि, अपनी फिफ्टी पूरी करने के तुरंत बाद शुभमन आउट हो गए. असिथा फर्नांडो ने उन्हें विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों लपकवाया.

Advertisement

वीडियो: शुभमन गिल को खिलाड़ियों की फिटनेस की चिंता, आखिर गलती किसकी है?

Advertisement