Sachin tendulkar and virat kohli congrats indian team on u19 world cup trophy win
भारतीय अंडर-19 टीम के विश्व चैंपियन बनते ही विराट और सचिन क्या बोले?
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. Sachin Tendulkar और Virat Kohli समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने इस शानदार जीत के लिए फ्यूचर के सितारों का इस्तकबाल किया है.
Advertisement
विराट कोहली ने भारतीय टीम की शानदार जीत पर बधाई दी है. (एक्स, इंडिया टुडे)
भारतीय U19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शतक की मदद से इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 100 रन से मात देकर छठी बार U-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली समेत तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने वैभव समेत पूरी जूनियर पलटन को खिताबी जीत पर जमकर शाबाशी दी है.
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
चैंपियंस! इस युवा ग्रुप और उनके निडर खेल पर बहुत गर्व है. कोच और सपोर्ट स्टाफ समेत पूरी टीम को बहुत बधाई. इस पल का आनंद लें. जब आपके पास सूर्यवंशी हो तो एक टाइमलेस ब्लॉकबस्टर की उम्मीद की जाती है. बहुत बढ़िया, वैभव!
साल 2008 में अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को U19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले रन मशीन विराट कोहली ने भी भारतीय टीम की तारीफ में कहा,
एक बार फिर से वर्ल्ड कप जीतने पर भारत को अंडर-19 टीम को बधाई. एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा जारी है. पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को इसके लिए बधाई.
एक्स
भारतीय U19 टीम से सीनियर टीम तक का सफर तय करने वाले एक और धुरंधर भारतीय बैटर शिखर धवन ने भी भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,
Advertisement
फिर से चैंपियंस. भारत के लिए रिकॉर्ड छठा U19 वर्ल्ड कप. वैभव के 175 रन और आयुष की कप्तानी पारी ने इसकी नींव रखी और अंबरीश की अगुवाई में गेंदबाजों ने इसे बेहतरीन तरीके से खत्म किया. लड़कों, आपने बहुत बढ़िया खेला.
एक्स
भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा,
छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता. आप लड़के बहुत छोटे हो फिर भी असाधारण हो. आपने खुद को चैंपियन साबित किया है. और आज रात पूरे देश को गर्व महसूस कराया है.
एक्स
इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, पूर्व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह, पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान, क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा और अजिंक्य रहाणे ने भी भारतीय अंडर-19 टीम को बेहतरीन जीत पर बधाई दी है.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके