The Lallantop

IPL खत्म होने से पहले CSK के कप्तान को मिली गुडन्यूज, BCCI ने भेजा बुलावा

इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच होने वाली यह तीन देशों की सीरीज नौ जून से शुरू होगी. इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इंडिया ए के लिए खेलेंगे. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका में होने वाली ट्राइसीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है और वे वाइस कैप्टन की भूमिका निभाएंगे।
  • रियान पराग को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ट्राइसीरीज से बाहर होना पड़ा, जिसकी वजह से उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है।
  • पराग अब बेंगलुरु में तीन महीने तक रिहैब करेंगे, जबकि गायकवाड़ के लिए यह श्रृंखला नेतृत्व में एक नया अवसर प्रस्तुत करती है।

IPL 2026 भले ही ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के लिए अच्छा न रहा हो, लेकिन इस लीग के खत्म होने से पहले उन्हें जरूर गुडन्यूज मिल गई है. ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका में होने वाली ट्राइसीरीज के लिए इंडिया ए में शामिल किया गया है. गायकवाड़ को रियान पराग (Riyan Parag) की जगह टीम में मौका दिया गया है. पराग चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया था. अब गायकवाड़ यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रियान पराग हुए बाहर

BCCI ने 31 मई को इसकी जानकारी दी. इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के 9 जून से यह सीरीज श्रीलंका में खेली जाएगी. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग IPL के दौरान भी चोटिल थे. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान को लीग राउंड के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. चोट के कारण रियान ने लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया. जब उनकी वापसी हुई, तब भी वह सहज नजर नहीं आए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी वह दिक्कत में दिखाई दे रहे थे. राजस्थान को इस मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों सात विकेट से हार मिली. रियान अब बेंगलुरु में रिहैब करेंगे और इसमें उन्हें कम से कम तीन महीने लगेंगे.   

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final : फाइनल मुकाबले में RCB ने जीता टॉस, गिल बोले बैटिंग ही करना चाहते थे 

Advertisement
BCCI का बयान

BCCI ने अपने बयान में कहा,

पुरुष चयन समिति ने श्रीलंका में होने वाली आगामी तीन देशों की सीरीज के लिए भारत ए टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है. उन्होंने वाइस कैप्टन रियान पराग की जगह ली है जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. रियान CCI के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में  रिहैब करेंगे.

तीन देशों की सीरीज के लिए इंडिया ए टीम:

Advertisement

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (वाइस कैप्टन), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

वीडियो: क्या यशस्वी जायसवाल IPL 2026 के बाद राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ देंगे?

Advertisement