बीते समय से भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सवाल है एक ही है. क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे? यह बात दोनों खिलाड़ियों के फॉर्म और फिटनेस के साथ-साथ इस बात पर भी निर्भर करता है कि मैनेजमेंट क्या सोच रही है? इसी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा को फिलहाल गौतम गंभीर की पूरी बैकिंग है. वह चाहते हैं कि दिग्गज ओपनर अपना फ्री गेम खेले. यह रिपोर्ट तब आई है जब इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे थे. और एक ही फ्लॉप प्रदर्शन पर उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे थे.
रोहित शर्मा को बैक कर रहे गंभीर, क्या ODI वर्ल्ड कप का रास्ता साफ हो गया?
रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया गया था. तभी से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह वनडे वर्ल्ड कप के लिए मैनेटमेंट के प्लान का हिस्सा हैं.


इंडिया टुडे से जुड़े नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने रोहित शर्मा को साफ मैसेज दिया है. वह चाहते हैं कि रोहित शर्मा बिना किसी दबाव के अपना नेचुरल गेम खेलें. वह खुद को वैसे ही एक्सप्रेस करें जैसा वह अब तक करते आए हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने कहा कि रोहित दबाव में बल्लेबाजी कर रहे हैं. उसे देखकर यह समझ आ रहा है कि उन्हें थोड़ा मेंटल स्पेस देने की जरूरत है. लगातार उनकी जगह पर अगर सवाल होंगे या प्रदर्शन को टटोला जाएगा तो वह और दबाव में आएंगे.
उन्होंने आगे कहा कि रोहित के कद के खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन तब करते हैं जब वह एक्सर्टनल दबाव में न हो. हर एक पारी को जरूरत से ज्यादा एनालाइज करने से बेहतर ऑप्शन है कि रोहित शर्मा को बैक किया जाए. अगर रोहित रिलेक्स होंगे को वह पूरा मैच पलट सकते हैं. कई बार खिलाड़ियों पर भरोसा टेक्निकल एडजस्टमेंट से ज्यादा अहम होता है.
यह भी पढ़ें- जिदान बनेंगे फ्रांस के कोच, स्पेन से हार के साथ खत्म हुआ कोच डेशां का कार्यकाल
भविष्य पर अब भी है सवालरोहित शर्मा के लिए यह प्लान लॉन्ग टर्म रणनीति का हिस्सा नहीं है. मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित मेंटली फ्री हो और अपना बेस्ट क्रिकेट खेलें. वर्ल्ड कप में खेलेंगे यह नहीं यह सवाल फिलहाल इस प्लान का हिस्सा नहीं है. मैनेजमेंट केवल मौजूदा समय देख रही है.
रोहित शर्मा की ही कप्तानी में भारतीय टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. हालांकि, टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इस वर्ल्ड कप को रोहित का आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा था. रोहित ने इसके बाद अपनी कप्तानी में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई. लेकिन, इसके फौरन बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और शुभमन गिल को टीम की कमान दी गई. उस समय लग रहा था कि शायद रोहित टीम के प्लान का हिस्सा नहीं है. लेकिन, गिल की कप्तानी में भी रोहित के फॉर्म पर असर नहीं हुआ. उन्होंने 13 मैचों में 46.91 के औसत से 563 रन बनाए और टीम के फर्स्ट चॉइस ओपनर बने रहे.
वीडियो: Fifa World Cup 2026: क्या मिकेल ओयारजबाल स्पेन को कप दिलाएंगे?









