विराट कोहली (Virat Kohli) और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच अनबन नहीं है. यह कहना है भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) का. उन्होंने विराट और गंभीर के बीच मतभेद की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया. बैटिंग कोच का कहना है कि दोनों लोग आपस में बात कर रहे हैं, उनके रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं है. बैटिंग कोच ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं?
कोहली और गंभीर के झगड़े पर इस करीबी ने कहा- 'सब ठीक है, कोई टेंशन नहीं'
टीम इंडिया (Team India) के बैटिंग कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) का कहना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच कोई मनमुटाव नहीं है. दोनों के रिलेशनशिप में कोई दिक्कत नहीं है.


कोहली ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था. इसके बाद से विराट और गंभीर के रिश्ते को लेकर चर्चा होती रही है. इन अफवाहों ने उस वक्त जोर पकड़ा, जब बर्मिंघम में ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट और गंभीर ने एक दूसरे से बात नहीं की. यह देखकर सवाल उठने लगे कि विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं है.
विराट कोहली जब एजबेस्टन में पहले ODI से के लिए नेट सेशन में प्रैक्टिस कर रहे थे, तब गंभीर ने पास में खड़े होकर उन्हें ध्यान से देखा था. लेकिन, गंभीर ने विराट से बात नहीं की. इस दौरान बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट से बात की थी.
कार्डिफ में दूसरे ODI के बाद, सितांशु कोटक ने विराट और गंभीर के बीच अनबन की खबरों को खारिज कर दिया. पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि विराट और गंभीर ने 10 बार बात की है.
बैटिंग कोच के मुताबिक,
विराट और गौतम ने आज 10 बार बात की होगी. मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई ब्रिज की जरूरत है. विराट बैटिंग करने से पहले कुछ बातें कर लेते हैं. ईमानदारी से कहूं, तो बैटिंग कोच के तौर पर मेरा मानना है, जब तक विराट खुद कोई कमी न देखें, तब तक उनकी बैटिंग में दखल नहीं देना चाहिए. हमें ज्यादा कुछ कहना भी नहीं चाहिए. जिस तरह से विराट खेलते हैं, उन्हें खेलने दो.
इस दौरान बैटिंग कोच ने बताया कि जब विराट बैटिंग कर रहे थे, तब उन्होंने हमारे लिए मैसेज भेजा था. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर को बताया कि शॉर्ट बॉल पिच पर रुककर आ रही हैं. जिससे हमें खेल की स्थिति का अंदाजा मिल सके.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भले ही 65 रन बनाए, रिकॉर्ड्स की लाइन लग गई
कार्डिफ में विराट ने बनाए 65 रनबर्मिंघम में जल्दी आउट होने वाले विराट, कार्डिफ में शानदार टच में दिखे. उन्होंने 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली. किंग कोहली ने अपनी इनिंग्स में 8 चौके लगाए. वह 66 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए.
हालांकि, टीम इंडिया यह मैच जीत नहीं पाई. भारत ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 234 रनों का टारगेट दिया. इंग्लिश टीम ने यह टारगेट 6 विकेट खोकर पूरा कर लिया. जो रूट ने नॉट आउट 99 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. 19 जुलाई को सीरीज का डिसाइडर मैच लॉर्ड्स में खेला जाएगा.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?








