The Lallantop

विराट कोहली ने भले ही 65 रन बनाए, रिकॉर्ड्स की लाइन लग गई

विराट कोहली ने कार्डिफ में 66 गेंदों में 65 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए.अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने कई रिकॉर्ड कायम किए.

Advertisement
post-main-image
विराट कोहली वनडे में भारत के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • विराट कोहली ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में 66 गेंदों में 65 रन बनाकर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
  • कोहली ने इंग्लैंड में 2011 से अब तक विभिन्न प्रारूपों में 59 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिससे उन्होंने राहुल द्रविड़ के 2645 रन के रिकॉर्ड को पार किया।
  • इस प्रदर्शन से कोहली ने वनडे में इंग्लैंड में सर्वाधिक 19 फिफ्टियां बनाईं और रोहित शर्मा के साथ 8028 रन की साझेदारी कर भारतीय क्रिकेट के प्रमुख बल्लेबाजों में जगह मजबूत की।

इंग्लैंड में विराट कोहली को खेलते देखना. ये सपना तो पिछले साल मई में ही पूरा हो जाता. लेकिन, विराट ने खुद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का विकल्प चुन लिया. अब जब वो ODI दौरे पर इंग्लैंड आए तो सबकी नज़र उनकी बैटिंग पर ही थी. 14 जुलाई को बर्मि‍ंंघम में चेज मास्टर का खाता तो खुुुुला, पर महज 9 गेंदों में उनकी इस पारी का अंत हो गया. खाते में आए महज 5 रन. अब सबको 16 जुलाई का इंतजार था. कार्डि‍फ ही तो वो मैदान है, जहां विराट सेंचुरी लगाने वाले पहले इंडियन बैटर बने थे. इस बार स्टार्ट भी मिला और 65 रनों की दमदार पारी भी आई. हालांकि, फैंस की उम्मीदों के मुताबिक, विराट एक और सेंचुरी नहीं लगा पाए पर मल्टीपल रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए विराट के ये 65 रन भी काफी थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विराट कोहली की फिफ्टी

विराट कोहली ने कार्डिफ में 66 गेंदों में 65 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए. इसी के साथ विराट इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने नौवें ओवर में जैसे ही आर्चर की गेंद पर चौका लगाया, इंग्लैंड में उनके 2646 रन पूरे हो गए. वह राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए. 

कोहली ने इंग्लैंड में अपना पहला मैच 2011 में खेला था. तब से अब तक सारे फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने कुल 59 मैच खेले हैं. द्रविड़ ने इंग्लैंड में कुल 46 इंटरनेशल मैच खेले. इसमें उन्होंने 2645 रन बनाए थे.

Advertisement

कोहली ने दूसरे वनडे में जो फि‍फ्टी लगाई, वह इंग्लैंड में उनकी 19वीं फिफ्टी है. वह अब इस देश में  सबसे ज्यादा पचासा लगाने वाले विदेशी खिलाड़ी बन गए. उन्होंने वनडे में 13, टेस्ट में पांच और टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक फिफ्टी लगाई. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को भी पीछे छोड़ दिया.स्मिथ ने इंग्लैंड में कुल 18 अर्धशतक लगाए हैं. कोहली के नाम इंग्लैंड में तीन सेंचुरीज भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले गुरनूर को क्यों मिली सजा? 

विराट और रोहित की रिकॉर्ड साझेदारी

विराट कोहली ने इस मैच में रोहित शर्मा के साथ भी एक बड़ा कारनामा किया. कार्डिफ वनडे में कोहली और रोहित शर्मा ने 61 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की. इसके साथ ही रोहित और कोहली के बीच सभी फॉर्मेट मिलाकर 8028 रनों की साझेदारी हुई है. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने के मामले में अब रोहित-कोहली की जोड़ी सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को पीछे करके तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. कोहली को वनडे फॉर्मेट में किंग कहा जाता है. वह यहां सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी कोहली दूसरे नंबर पर हैं. वनडे में उन्होंने 14867 रन बनाए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं सचिन तेंदुलकर जिन्होंने इस फॉर्मेट में 18426 रन बनाए हैं.

Advertisement

वीडियो: इंग्लैंड दौरा खत्म होने से पहले होगा इंडियन क्रिकेट कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव?

Advertisement