सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कई बॉलिवुड कलाकारों ने भी आवाज उठाई है. इस लिस्ट में ‘पंचायत’ के ‘प्रधानजी’ रघुवीर यादव भी शामिल हो गए हैं. रघुवीर यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है. इस नोट में उन्होंने सोनम वांगचुक के साथ हुए व्यवहार पर दुख जाहिर किया और कहा कि उनके विचार से वांगचुक ही सत्य हैं. हाथ से लिख गए इस नोट को शेयर करते हुए यादव ने लिखा,
'मेरे लिए सोनम वांगचुक सत्य हैं', एक्टर रघुबीर यादव का भावुक पोस्ट
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक ने एक मैसेज भेजा है. इस मैसेज में उन्होंने अपने समर्थकों से '20 जुलाई का संसद मार्च' सफल बनाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने इस अभियान को ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’ बताया.


दुख हो रहा है, चिंता हो रही है, घबराहट, बेचैनी और परेशानियों में सांसें भटकने लगी हैं. न रहा जा रहा है. न सहा जा रहा है. क्या करूं. क्या कहूं. ताकत बेहद कमजोर हो चली है. वजह यही है जो हो रहा है. जो चल रहा है.
रघुबीर यादव आगे लिखते हैं,
अचानक हल्की-सी रोशनी नजर आई. जो थी सत्य की. सच्चाई की. बस यही हौसला था जो मिल गया. क्योंकि हमेशा सत्य ही जीता है. सत्य ही जीतेगा और सत्य ही रहेगा. मेरी नज़र में सोनम वांगचुक सत्य हैं. उनके द्वारा किए गए कार्य, उनकी सोच, उनकी समझ, खासतौर पर देश के बच्चों को लेकर. बच्चे देश का भविष्य हैं. उनके एजुकेशन, उनके भविष्य, उनके जीवन के साथ कभी खिलवाड़ न होने के इरादों पर हम समर्पित हैं. हम उनके स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं. करते रहेंगे. इस देश को जरूरत है आपकी. लेकिन सबसे पहले आपका स्वास्थ्य है. सत्यमेव जयते.

बता दें कि रघुवीर यादव से पहले ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, किरण राव, शबाना आजमी, जीनत अमान, स्वरा भास्कर, प्रकाश राज, ओमी वैद्य, अनुराग कश्यप, विजय वर्मा, विशाल ददलानी, अदिति राव हैदरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे बॉलिवुड कलाकारों ने भी सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दिया था.
(यह भी पढ़ें: सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला मैसेज आ गया)
बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है. 19 जुलाई को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है. उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है. उनकी पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. गीतांजलि ने मांग की है कि वांगचुक को तुरंत सफदरगंज अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनकी पसंद के प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाए, क्योंकि उन्हें परिवार, वकीलों और निजी डॉक्टरों से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
वीडियो: सोनम वांगचुक के साथ अस्पताल में क्या-क्या हुआ?








