साल 2013 के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं करेंगे. ये टीम इतने सालों के बाद पहली बार किसी और की कप्तानी में खेलेगी. रोहित को जब मुंबई ने कप्तानी से हटाया, तब से लेकर अब इस बात पर चर्चा चल रही है. फ़ैन्स से लेकर एक्सपर्ट तक इस मामले में अपनी राय रख रहे हैं.
'मुंबई की हरकत से चौंक गए होंगे रोहित'... Rohit vs MI पर ये क्या बोल गए भज्जी!
Rohit Sharma से Mumbai Indians की कैप्टेंसी छीन ली गई. उनकी जगह Hardik Pandya टीम के कप्तान बने. इस मामले पर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा है कि इससे रोहित शर्मा जरूर चौंक गए होंगे.

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए मुंबई के लिए खेल चुके स्पिनर हरभजन सिंह ने भी कुछ कहा है. लोगों को लगता है कि इस फैसले से पहले रोहित को बताया गया होगा, लेकिन भज्जी अलग सोचते हैं. हरभजन ने कहा,
'मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में इससे मुंबई इंडियंस का भला ही होगा. देखिए, रोहित मुंबई इंडियंस और भारत के लिए एक सच्चे लीडर और चैंपियन प्लेयर रहे हैं. मुंबई के लिए इतनी सारी ट्रॉफ़ीज़ जीतने और इंटरनेशनल लेवल पर इतना अच्छा करने के बाद, निश्चित तौर पर उनके लिए लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा ना होना चौंकाने वाला रहा होगा.
मुझे यकीन है कि वह किसी ने किसी तरह से इन्वॉल्व रहेंगे. लेकिन हमने रोहित को एक प्लेयर, कप्तान के रूप में विकसित होते और पांच ट्रॉफ़ीज़ जीतते देखा है. यह उनकी कप्तानी के बारे में बताता है. मैनेजमेंट ने फैसला लिया. मैं उम्मीद करता हूं कि सारे लोग इसे सही तरह से लेंगे. और मुंबई इंडियंस एक चैंपियन साइड की तरह खेलेगी.'
यह भी पढ़ें: फ़ैन ने पूछा, नए स्टेडियम क्यों नहीं बन रहे? जवाब में वसीम अकरम ने खोली PCB की पोल!
हार्दिक के नजरिए से देखें तो ये उनके लिए घरवापसी जैसा है. हार्दिक ने 2015 में इसी टीम से अपना IPL करियर शुरू किया था. हालांकि बीते दो सीजन वह इस टीम का हिस्सा नहीं थे. इस दौरान हार्दिक ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी की. हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने IPL2022 का खिताब जीता, जबकि 2023 में ये फ़ाइनल में हारे.
हार्दिक के लिए साल 2022 बहुत शानदार गया. रोहित शर्मा T20I से हटे तो यहां हार्दिक को कप्तानी मिल गई. उन्होंने T20I में लगातार भारतीय टीम को लीड किया. हार्दिक तक़रीबन 10 महीने तक भारतीय टीम के कप्तान रहे. हार्दिक पर बात करते हुए भज्जी ने कहा,
'वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें चैलेंज पसंद है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा किया, पहले साल चैंपियन बने और फिर अगले बरस रनर-अप रहे. यह दिखाता है कि वह एक लीडर हैं. वह शांत रहते हैं, अच्छे से टीम चलाते हैं. इसलिए मैं सोचता हूं कि उनके पास एक लीडर की सारी क्वॉलिटीज़ हैं.'
वैसे इस बरस फ़ैन्स मुंबई को एक्शन में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. रोहित पहली बार मुंबई की जर्सी में किसी जूनियर की कप्तानी में खेलेंगे. साथ ही अगर हार्दिक फ़िट रहे तो उन्हें इसके तुरंत बाद होने वाले T20 वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी में खेलना होगा.
वीडियो: श्रेयस अय्यर की चोट दोबारा उभरने के बाद जय शाह पर क्यों भड़के फैंस?









