टीम इंडिया रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के बिना इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है. इंग्लैंड रवाना होने से पहले गिल ने कहा था कि रोहित और कोहली के बिना टीम इंग्लैंड में दबाव महसूस करेगी. उनकी इस बात से संजय मांजरेकर नाराज हो गए. टेस्ट क्रिकेट में रोहित और कोहली का नाम साथ सुनकर वो खुश नहीं थे.
शुभमन गिल ने रोहित-कोहली का नाम साथ ले लिया, संजय मांगरेकर ने सुना दिया
Rohit Sharma और Virat Kohli ने टी20 वर्ल्ड 2024 की जीत के बाद उस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. वहीं मई 2025 में दोनों ने ही टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था.


दरअसल, मांजरेकर का ऐसा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में RO-KO का कोई मतलब नहीं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा,
अभी हाल ही में, भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने एक बयान दिया कि अब उन्हें इंग्लैंड जाना होगा तो वहां होने वाली टेस्ट सीरीज़ में रोहित शर्मा और विराट कोहली की अनुपस्थिति का दबाव महसूस होगा. ये सुनकर मेरे दिमाग में फिर वही बात आई जो मैं काफी समय से कहना चाहता हूं. यह बयान के बारे में नहीं है, बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तुलना पर है.
संजय मांजरेकर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा,
हमारे पास उनके लिए एक शब्द भी है, RO-KO. मैं इसे वनडे और टी20 में समझ सकता हूं; वहां कुछ तुलना होती है. हालांकि वहां भी ऐसा न होने के लिए एक तर्क है, लेकिन उसके बारे में बाद में बात करेंगे. जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है, तो मुझे लगता है कि दोनों के बीच बिल्कुल भी तुलना नहीं की जा सकती. मैं उन्हें कभी भी एक साथ नहीं रखूंगा. बस आपको कुछ आंकड़े देता हूं, ताकि आपको सिर्फ मेरे शब्दों पर भरोसा न करना पड़े.
अपनी बात साबित करने के लिए संजय मांजरेकर ने आंकड़े भी बताए. उन्होंने बताया कि SENA देश, जहां टेस्ट की असल चुनौती होती है वहां कोहली, रोहित से बहुत आगे हैं. उन्होंने कहा,
जब SENA देशों की बात होती है तो वहां विराट कोहली के 12 टेस्ट शतक हैं. और टेस्ट में कुल 30 शतक हैं. वहीं रोहित की बात करें तो SENA देशों में उनके नाम केवल एक ही शतक है जो कि उन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था. उन्होंने कुल 100 से ज्यादा पारियां खेली हैं और बस एक शतक है. उनका औसत फिलहाल 40 का है.
यह भी पढ़ें - टीम इंडिया के चक्कर में पैट कमिंस और उनकी टीम 3 घंटे रोड पर घूमती रही!
इंग्लैंड जाने का रोहित को होता नुकसानपूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आशंका जताई कि अगर रोहित शर्मा संन्यास का एलान न करके इंग्लैंड जाते तो उनका औसत 40 से भी कम हो जाता. उन्होंने कहा,
मैं यह कहने की हिम्मत कर रहा हूं कि अगर रोहित इंग्लैंड जाते तो उनका औसत 40 से कम का होता. हो सकता है ऐसा न होता, लेकिन मुझे ऐसा लगता है. इसलिए जब हम रेड बॉल क्रिकेट की बात करते हैं तो विराट कोहली रोहित शर्मा से बहुत अलग है. उनकी तुलना देखकर मन होता है कि मैं कहूं कि बस रोको इसे.
रोहित और विराट दोनों ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन किया. कोहली ने पर्थ में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में शतक बनाया, जबकि रोहित पिछले छह टेस्ट मैचों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए थे. दोनों ही खिलाड़ी अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे.
वीडियो: IPL 2025 ने खत्म कर दिया श्रेयस अय्यर का 'बुरा टाइम', हर फॉर्मेट में अब दिखेगा जलवा!














.webp?width=275)


.webp?width=120)

